{"_id":"5fd275188ebc3e3fc432af81","slug":"police-reiterates-statement-for-accused-in-jail-old-incident-of-murder-bareilly-news-bly429675385","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जेल में आरोपियों के लिए बयान, हत्या का पुराना घटनाक्रम दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जेल में आरोपियों के लिए बयान, हत्या का पुराना घटनाक्रम दोहराया
विज्ञापन
हत्यारोपी पत्नी विनीता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन आरोपियों ने पुलिस को गच्चा देकर एक दिन पहले किया था कोर्ट में समर्पण
विज्ञापन
दो अभियुक्तों का सुराग नहीं, फिरोजाबाद से खाली हाथ लौटी पुलिस टीम
बरेली। शिक्षक अवधेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस को गच्चा देकर न्यायालय में समर्पण करने वाले तीन आरोपियों के पुलिस ने गुरुवार को जेल में बयान दर्ज किए। इसमें उन्होंने हत्याकांड की पुरानी कहानी दोहराई। वहीं दो आरोपियों को पुलिस काफी कोशिश के बाद भी तलाश नहीं कर सकी। पुलिस टीम फिरोजाबाद से लौट आई है।
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के मूल निवासी व बरेली के सहोड़ा (शीशगढ़) स्थित इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता अवधेश कुमार की 12 अक्तूबर की रात हुई हत्या के मामले में कार्रवाई आगे बढ़ी है। तीन और आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया था। इनमें हत्यारोपी पत्नी विनीता का भाई प्रदीप जादौन, बहन ज्योति और प्रेमी आगरा निवासी अमित सिसौदिया शामिल हैं। इज्जतनगर पुलिस ने गुरुवार को सीजेएम के न्यायालय में अर्जी देकर इन तीनों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी। न्यायालय की मंजूरी मिलने के बाद इंस्पेक्टर केके वर्मा ने जेल जाकर तीनों आरोपियों के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए पुराना घटनाक्रम दोहराया। इन्होंने पुलिस को बताया कि रात में हत्या करने के बाद वे किस तरह शव फिरोजाबाद ले गए थे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि विनीता का पिता अनिल फौजी व सुपारी किलर हिस्ट्रीशीटर शेरसिंह का साथी भोला अब भी हाथ नहीं आ सके हैं। इज्जतनगर पुलिस की एक टीम दोनों की तलाश में फिरोजाबाद व आगरा में घूम रही थी। तीन आरोपियों के समर्पण की जानकारी के बाद टीम को फिलहाल बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को कई दिन छकाते रहे आरोपी
बुधवार को न्यायालय में हाजिर होने वाले तीनों आरोपी पुलिस के हाथों गिरफ्तार नहीं होना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने तमाम कोशिशें कीं और वे कामयाब भी हो गए। इन लोगों ने चार दिसंबर को वकील से न्यायालय में अर्जी दाखिल करवाकर हाजिर होने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद से पुलिस न्यायालय परिसर में निगाह जमाए हुए थी, मगर आरोपी नहीं आए। बुधवार को जब इज्जतनगर पुलिस का काफी स्टाफ सपा नेताओं की गिरफ्तारी में व्यस्त था तो मौका देखकर आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विनीता की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित
इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा ने बताया कि जिला जेल में बंद हत्यारोपी विनीता की ओर से जमानत अर्जी दी गई थी। गुरुवार को सुनवाई के बाद न्यायालय ने अर्जी पर फैसला सुरक्षित कर लिया।
शिक्षक की हत्या में शामिल शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही टीम को दोबारा फिरोजाबाद भेजा जाएगा। आरोपियों के न मिलने पर 25 दिसंबर के बाद कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। इससे पहले धारा 82 के तहत नोटिस की कार्यवाही की जा चुकी है।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
दो अभियुक्तों का सुराग नहीं, फिरोजाबाद से खाली हाथ लौटी पुलिस टीम बरेली। शिक्षक अवधेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस को गच्चा देकर न्यायालय में समर्पण करने वाले तीन आरोपियों के पुलिस ने गुरुवार को जेल में बयान दर्ज किए। इसमें उन्होंने हत्याकांड की पुरानी कहानी दोहराई। वहीं दो आरोपियों को पुलिस काफी कोशिश के बाद भी तलाश नहीं कर सकी। पुलिस टीम फिरोजाबाद से लौट आई है।
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के मूल निवासी व बरेली के सहोड़ा (शीशगढ़) स्थित इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता अवधेश कुमार की 12 अक्तूबर की रात हुई हत्या के मामले में कार्रवाई आगे बढ़ी है। तीन और आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया था। इनमें हत्यारोपी पत्नी विनीता का भाई प्रदीप जादौन, बहन ज्योति और प्रेमी आगरा निवासी अमित सिसौदिया शामिल हैं। इज्जतनगर पुलिस ने गुरुवार को सीजेएम के न्यायालय में अर्जी देकर इन तीनों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी। न्यायालय की मंजूरी मिलने के बाद इंस्पेक्टर केके वर्मा ने जेल जाकर तीनों आरोपियों के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए पुराना घटनाक्रम दोहराया। इन्होंने पुलिस को बताया कि रात में हत्या करने के बाद वे किस तरह शव फिरोजाबाद ले गए थे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि विनीता का पिता अनिल फौजी व सुपारी किलर हिस्ट्रीशीटर शेरसिंह का साथी भोला अब भी हाथ नहीं आ सके हैं। इज्जतनगर पुलिस की एक टीम दोनों की तलाश में फिरोजाबाद व आगरा में घूम रही थी। तीन आरोपियों के समर्पण की जानकारी के बाद टीम को फिलहाल बुला लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को कई दिन छकाते रहे आरोपी
बुधवार को न्यायालय में हाजिर होने वाले तीनों आरोपी पुलिस के हाथों गिरफ्तार नहीं होना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने तमाम कोशिशें कीं और वे कामयाब भी हो गए। इन लोगों ने चार दिसंबर को वकील से न्यायालय में अर्जी दाखिल करवाकर हाजिर होने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद से पुलिस न्यायालय परिसर में निगाह जमाए हुए थी, मगर आरोपी नहीं आए। बुधवार को जब इज्जतनगर पुलिस का काफी स्टाफ सपा नेताओं की गिरफ्तारी में व्यस्त था तो मौका देखकर आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।विनीता की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित
इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा ने बताया कि जिला जेल में बंद हत्यारोपी विनीता की ओर से जमानत अर्जी दी गई थी। गुरुवार को सुनवाई के बाद न्यायालय ने अर्जी पर फैसला सुरक्षित कर लिया।शिक्षक की हत्या में शामिल शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही टीम को दोबारा फिरोजाबाद भेजा जाएगा। आरोपियों के न मिलने पर 25 दिसंबर के बाद कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। इससे पहले धारा 82 के तहत नोटिस की कार्यवाही की जा चुकी है।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी