{"_id":"6450d05ebfa47d891300dd2a","slug":"police-recovered-haryana-brand-english-liquor-from-the-truck-2023-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूसे की आड़ में तस्करी: निकाय चुनाव में खपाई जानी थी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब, ट्रक से 510 पेटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसे की आड़ में तस्करी: निकाय चुनाव में खपाई जानी थी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब, ट्रक से 510 पेटी बरामद
Tue, 02 May 2023 02:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 May 2023 02:27 PM IST
सार
बरेली में पुलिस ने सोमवार को एक ट्रक पकड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक में अंग्रेजी शराब की 510 पेटी रखी हुई थी, जिसे भूसे की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हुई अंग्रेजी शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव नजदीक आते ही शराब तस्करी का अवैध धंधा जोर पकड़ने लगा है। दूसरे राज्यों से सस्ती अंग्रेजी शराब मंगाई जा रही है, वहीं इसे रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग भी अभियान चला रहा है। बरेली में पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।
विज्ञापन
सीबीगंज थाना पुलिस ने सोमवार को एक ट्रक पकड़कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक में अंग्रेजी शराब की 510 पेटी रखी हुई थी। शराब के ऊपर और नीचे भूसी से भरे बोरे लगाए गए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हरियाणा मार्का शराब निकाय चुनाव में खपाने के लिए मंगाई गई थी। आसपास के जिलों में यह शराब की खपाई जानी थी। शराब तस्करी के पीछे कौन कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।