फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police recovered 290 lost and stolen mobile phones

Bareilly News: पुलिस ने बरामद किए गुम और चोरी हुए 290 मोबाइल फोन

Thu, 05 Jun 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 290 lost and stolen mobile phones
पुलिस लाइन में एसपी सिटी ने मालिकों को सुपुर्द किए
विज्ञापन


बरेली। पुलिस ने चोरी और गुम हुए 290 मोबाइल फोन खोज निकालने के बाद उन्हें उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने यह मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे।

जिले के अलग-अलग थानों से मई में 290 मोबाइल फोन चोरी और गुम हुए थे। सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम ने इनकी लोकेशन ट्रेस की और उन्हें ढूंढ निकाला। एसएसपी अनुराग आर्य ने मोबाइल फोन खोजने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों में मीरगंज की महिला कांस्टेबल प्रीति सागर, फतेहगंज पूर्वी के कंप्यूटर ऑपरेटर जतिन सक्सेना और शेरगढ़ के कांस्टेबल मयूर को एक-एक हजार रुपये और प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया। कई अन्य थानों के पुलिसकर्मियों को भी प्रशंसापत्र दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed