फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man dead body found buried in pile of garbage on the roadside in Budaun

Budaun News: सड़क किनारे खेल रहे थे बच्चे, तभी कूड़े के ढेर में दिखा कुछ ऐसा, गांव में फैली सनसनी

Sat, 27 Jan 2024 12:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

Budaun News: गांव दिसौलीगंज में शनिवार सुबह सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव कूड़े के ढेर में दबा हुआ था। सबसे पहले वहां खेल रहे बच्चों ने उसके हाथ-पैर देखे। इसके बाद ग्रामीणों को बताया। 

विज्ञापन
man dead body found buried in pile of garbage on the roadside in Budaun
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गांव दिसौलीगंज के नजदीक शनिवार सुबह युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक का शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका है कि हत्या के बाद शव को दबाया गया है। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह दिसौलीगंज गांव के नजदीक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे। वह कूड़े के ढेर के नजदीक पेड़ पर टहनी तोड़ने गए थे। तभी उन्होंने युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा देखा। सबसे पहले युवक का एक हाथ और एक पैर दिखाई दिया था। इससे बच्चे डर गए। 

विज्ञापन

कई दिन पुराना है शव 
बच्चों ने इसके बारे में गांव के लोगों को बताया, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पर बिसौली कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। युवक का शव कई दिन पुराना लग रहा है। उसकी उम्र भी करीब 40 साल बताई गई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या करके उसके शव को कूड़े के ढेर में दबा दिया गया था। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed