फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police raided and recovered gunpowder from three places in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने तीन जगह मारा छापा, 108 क्विंटल पटाखों समेत बारूद बरामद, सात आरोपियों पर FIR

Fri, 18 Oct 2024 10:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 10:56 AM IST
सार

बरेली में दिवाली से पहले आतिशबाजी के अवैध भंडारण के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तीन जगह छापा मारकर भारी मात्रा में बारूद व पटाखे बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Police raided and recovered gunpowder from three places in Bareilly
बरामद पटाखे व बारूद - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के नवाबगंज और क्योलड़िया थाना पुलिस ने दो स्थानों पर छापे मारकर आबादी क्षेत्र से भारी मात्रा में बारूद का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर बरामद बारूद को फायर स्टेशन में रखवा दिया है। उधर, फतेहगंज पश्चिमी में भी 108 क्विंटल पटाखे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय की अगुवाई में टीम ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव में छविराम के घर दबिश दी। वहां छापा मारकर मकान में रखे आठ गत्ते और एक प्लास्टिक का बोरा बरामद किया। उनमें बारूद व पटाखे भरे हुए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी छविराम को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद नोटिस थमाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


Bareilly News: युवती को ले गया धार्मिक संगठन के पदाधिकारी का चालक, इलाके में तनाव; तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्योलड़िया परमेश्वरी व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने छह लोगों के घरों से मिले 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए गए हैं। हर्रिया के सोनू और क्योलड़िया कस्बे के राम अवतार, मोहम्मद सैफ, लोकेश कुमार, गंगादीप व अन्य के घरों से पुलिस को ये पटाखे मिले। ये लोग अवैध रूप से पटाखे अपने घरों में रखे थे। छह लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

दो स्थानों से मिले 15 क्विंटल पटाखे
फतेहगंज पश्चिमी में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात कस्बे में दो स्थानों से 15 क्विंटल पटाखा बरामद किया है। दोपहर में टीम ने कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के घर से 32 पेटियों में रखे 8.80 क्विंटल पटाखा बरामद किया। 

इसके बाद बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार को कस्बे के व्यवसायी राधे फायर वर्क्स के गांव कुरतरा के शाही रोड स्थित गोदाम और कस्बे के गोदाम से छह क्विंटल पटाखा व बारूद बरामद किया। टीम ने लाइसेंस की क्षमता से अधिक पटाखे होने के कारण कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed