फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police raided and arrested the accused of online betting in Bareilly

Bareilly News: स्कूल के सामने मकान में हो रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने मारा छापा, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 07:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 May 2025 07:19 PM IST
सार

बरेली के पॉश इलाके में स्कूल के सामने एक मकान में ऑनलाइन सट्टा हो रहा था। यहां छापा मारकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सात आरोपी भाग गए। 

विज्ञापन
Police raided and arrested the accused of online betting in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाने के पॉश इलाके राजेंद्र नगर में ऑनलाइन सट्टा की खाईबाड़ी करते पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से चार लाख रुपये, चार मोबाइल फोन, दो डायरी व अन्य सामान मिला है। सात आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर में सूरजभान स्कूल के सामने एक मकान में काफी समय से ऑनलाइन सट्टा का धंधा हो रहा है। यहां रोजाना लाखों रुपये का खेल हो रहा है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम के निदेशों पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। यहां से राजेंद्र नगर निवासी विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चार लाख रुपये, दो डायरी और चार मोबाइल फोन भी मिले। 
विज्ञापन


आरोपी ने बताए साथियों के नाम 
गिरफ्तार आरोपी ने मौके से भागने वाले सटोरियों के नाम पटेल नगर निवासी सुधांशु, लल्ला उर्फ हिमांशु अग्रवाल, जनकपुरी निवासी विपिन आनंद, सावरकर नगर निवासी युसुफ, सुभाषनगर निवासी सुमित गंगवार, मिनी बाइपास निवासी विजेंद्र पाहुजा और बीडीए कॉलोनी धर्मकांटा निवासी सजल बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ प्रथम ने बताया की अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामद डायरी में कई और नाम भी लिखे हैं। इसके अलावा रुपयों के लेनदेन का जिक्र भी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed