फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police Raid on hookah bar in Bareilly Police arrested 10 men including two women

Bareilly News: हुक्का बार पर छापा... अंदर का नजारा देख पुलिस रह गई दंग, दो महिला और 10 पुरुष पकड़े

Fri, 04 Apr 2025 10:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 10:15 AM IST
सार

Police Raid In Bareilly: बरेली के पॉश इलाके डीडीपुरम में कैफे की आड़ में बड़ा खेल चल रहा था। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने छापा मारा, तब इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और 10 पुरुषों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
Police Raid on hookah bar in Bareilly Police arrested 10 men including two women
हुक्का बार में टेबल पर रखा हुक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम में कैफे के नाम पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। वहां से दो महिलाओं और 10 पुरुषों को हिरासत में लिया है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो महिलाएं कैफे के नाम पर हुक्का बार चला रही थीं। उन्हें हिरासत में लिया गया है। दोनों आपस में सहेलियां हैं। इनमें से एक महिला का बेटा भी इस खेल में शामिल है।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक की अगुवाई में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात आठ बजे डीडीपुरम में एकतानगर की ओर जाने वाली सड़क पर चलने वाले कई कैफे पर छापा मारा। यहां एक कैफे में हुक्का बार चलता मिला। पुलिस को देखकर कई लोग मौके से भाग गए। पुलिस यहां से दो महिलाओं और 10 पुरुषों को दबोच लिया। मौके से अलग-अलग फ्लेवर के नौ हुक्के और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: बरेली में शादी की 25वीं सालगिरह पर कारोबारी की मौत, डांस करते-करते गिरे... फिर नहीं उठे; देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दो महिलाएं, 10 पुरुष हिरासत में लिए गए हैं। मौके से नौ हुक्के मिले हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ और आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। आरोपियों से पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

एक महिला हत्या के मामले में पति को ही भिजवा चुकी है जेल
आरोपियों में शामिल एक महिला अपने पति को ही जेल भिजवा चुकी है। हालांकि, बाद में घटना की सच्चाई सामने आ गई थी। महिला की मां की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन उसने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। वह कई और लोगों को भी झूठे मामलों में फंसाकर या फंसाने की धमकी देकर वसूली कर चुकी है।

हिंदूवादी संगठन की पदाधिकारी है एक महिला
आरोपियों में शामिल एक महिला हिंदूवादी संगठन की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी है। वह काफी चर्चित भी रही है। हुक्का बार संचालन के आरोप में पकड़े जाने के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष ने उसे निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed