{"_id":"6afae338a53f9f488809dbc6","slug":"police-raid-gambling-kingpin-tannu-12-accused-arrested-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पुलिस ने सट्टा माफिया तन्नू के अड्डे पर दी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पुलिस ने सट्टा माफिया तन्नू के अड्डे पर दी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 04:34 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:34 PM IST
सार
बरेली में पुलिस ने रविवार रात सट्टा माफिया तन्नू के अड्डे पर छापा मारा। यहां से जुआ खेलते 12 लोग पकड़े गए। तन्नू अपने साथी के साथ भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बारादरी पुलिस ने जिला स्तरीय सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू के एक बंद मकान में चल रहे अड्डे पर रविवार रात दबिश देकर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 1,40,351 रुपये, नौ मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया। तन्नू एक साथी संग भाग निकला।
विज्ञापन
एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार मोहरपुर स्थित एक किराये के मकान में बारादरी पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जुआ खेलते हुए 12 लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दीपक, परान, सलमान, पप्पू कश्यप, अर्जुन, मोबीन, गुलफाम, सागर, कैफी, गुड्डू, सलीम और समद शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से चार बॉल पेन, दस सट्टा पर्चियां, चार पैमाने और चार लकड़ी की चौकियां भी बरामद की हैं। जुआ संचालित करने वाले जगमोहन उर्फ तन्नू और सौरभ मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि जगमोहन उर्फ तन्नू ने जुआ खेलने के लिए यह मकान किराये पर लिया था। जगमोहन और सौरभ अपनी देखरेख में सट्टे का खेल संचालित करते थे। इस मामले में थाना बारादरी में कुल 14 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
