{"_id":"6a3facef659bbd725707eca0","slug":"police-opened-history-sheets-of-three-accused-including-bilal-ghosi-in-bareilly-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने बिलाल घोसी समेत तीन आरोपियों पर कसा शिकंजा, खोली हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने बिलाल घोसी समेत तीन आरोपियों पर कसा शिकंजा, खोली हिस्ट्रीशीट
Sat, 27 Jun 2026 04:39 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 27 Jun 2026 04:39 PM IST
सार
बरेली में पुलिस ने बिलाल घोसी, फईम और सचिन की हिस्ट्रीशीट खोली है। इन तीनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले में दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के साथ ही तीनों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बिलाल घोसी, फईम और सचिन
- फोटो : पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पुलिस ने प्रेमनगर निवासी बदमाश बिलाल घोसी समेत तीन आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। संबंधित थानों की पुलिस अब इनकी निगरानी करेगी।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना पुलिस ने लूट और छिनैती करने के आरोपी गुलाबनगर निवासी बिलाल घोसी को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया है। उस पर लूट, जानलेवा हमला, आबकारी, शस्त्र अधिनियम व धोखाधड़ी आदि के 15 मुकदमे हैं। हाल ही में पुलिस ने उसे दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। फिलहाल, वह जेल में है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपी शिवनगर निवासी सचिन की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके विरुद्ध कई थानों में धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट और गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।
बारादरी थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी हजियापुर निवासी फईम खां की हिस्ट्रीशीट खोली है। फईम के विरुद्ध चोरी, मारपीट, जानलेवा हमला व दहेज उत्पीड़न जैसे मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन सभी हिस्ट्रीशीटर की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन