फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police on high alert, district cordoned off

Bareilly News: हाईअलर्ट पर पुलिस, जिले की नाकाबंदी

Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police on high alert, district cordoned off
बरेली। पाकिस्तान से तनातनी के बीच बरेली पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी है। एसएसपी ने जिले की नाकाबंदी करते हुए पुलिस को हाईअलर्ट पर रखा है और विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को विशेष जरूरत पर ही अवकाश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले की सीमा और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई है। हर टीम में एक दरोगा और न्यूनतम चार से पांच सिपाही रहेंगे। यह टीमें सीमा और संवेदनशील स्थानों पर कुल 53 जगह चेकिंग करके संदिग्ध लोगों व वाहनों की धरपकड़ करेंगी।
विज्ञापन

पुलिस टीम गांधी उद्यान, साहू गोपीनाथ, कुदेशिया फाटक, डेलापीर चौकी, ईदगाह चौराहा, बाकरगंज, ईसाइयों की पुलिया, डोहरा मोड़, विलयधाम, सौ फुटा पूर्वी, बुखारा मोड़, मोहनपुर तिराहा, ट्यूलिया अंडरपास, रोड नंबर एक परसाखेडा़, रामगंगा तिराहा पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी के आमडंडा टोल, बहादुरगंज चीनी मिल, देवरनियां के बकैनिया, भमोरा के दातागंज बार्डर, अलीगंज में रफियाबाद बार्डर, मीरगंज के मंडनपुर बार्डर, फरीदपुर के द्वारिकेश चीनी मिल बार्डर और भुता के सिंघाई-फरीदपुर बार्डर समेत कुल 53 प्वाइंट पर पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। ब्यूरो

----
जिले में शांति कायम है। उच्च स्तरीय निर्देश पर जिले में कई जगह नाकाबंदी कराई गई है। संदिग्धों की चेकिंग के लिए टीमों को अलग-अलग समय पर स्थान बदलकर लगाया जाएगा। पुलिसकर्मियों को विशेष परिस्थिति में ही अवकाश दिया जा रहा है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed