फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police officials celebrate Holi

अधिकारियों के आवासों से लेकर चौकियों तक धमाल

Sun, 04 Mar 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 04 Mar 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police officials celebrate Holi
शुक्रवार को आम लोगों की होली संपन्न होने के बाद शनिवार को पुलिस वालों ने रंग-गुलाल के साथ गीत-संगीत के बीच होली मनाई। अधिकारियों के आवासों से लेकर पुलिस चौकियों तक जमकर धमाल हुआ। 
विज्ञापन

सभी थानों से पुलिस की टोलियां शनिवार सुबह से ही एसएसपी जोगेंद्र कुमार के आवास पहुंचने लगी थीं। साउंड सिस्टम पर होली गीतों पर पुलिस वालों ने जमकर मस्ती की और सबको रंग-गुलाल लगाया। यहां सीडीओ सत्येंद्र कुमार, एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण आदि भी मौजूद रहे। इसके बाद एसएसपी पुलिस वालों के साथ आईजी ध्रुवकांत ठाकुर के आवास पर पहुंचे। वहां भी पुलिसकर्मियों ने जमकर मस्ती की और एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन ग्राउंड में भी होली का खास इंतजाम था। खाने-पीने से लेकर रंग-गुलाल और गीत-संगीत की व्यवस्था की गई थी। थाने से पहुंचीं पुलिस की टोलियों ने यहां भी जमकर धमाल मचाया। इसके अलावा सभी थानों और चौकियों में भी दोपहर बाद तक होली का माहौल रहा। पुलिसकर्मी खुद तो रंगों में डूबे नजर आए ही, थाने आने वाले अपने परिचितों को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed