फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police may arrest BJP leader accused of sexual harassment in Bareilly

यौन उत्पीड़न: बरेली में भाजपा नेता अनीस अंसारी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पुलिस खंगाल रही पुराना रिकॉर्ड

Sat, 16 Nov 2024 11:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2024 11:31 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपा नेता अनीस अंसारी के कारनामों का काल चिट्ठी उसके करीबियों ने खोल दिया है। अनीस के खिलाफ बुलंदशहर में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसका पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Police may arrest BJP leader accused of sexual harassment in Bareilly
भाजपा नेता अनीस अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष रहा अनीस अंसारी पार्टी की ही महिला के यौन उत्पीड़न मामले में फंस गया है। पार्टी के ही लोगों ने अफसरों से लेकर थाने तक उसका कच्चा-चिट्ठा पहुंचा दिया है। उस पर पहले से मुकदमे हैं और वह जेल भी जा चुका है। पीड़िता के बयान के बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने अनीस अंसारी समेत पांच नामजद व एक अज्ञात पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट कराई है। इनमें अनीस का बेटा शहनवाज, जावेद उर्फ बबलू, जावेद उर्फ मीडिया, सैय्यद फैजल शामिल हैं। भाजपा में अनीस को पहले ही पद से हटा दिया गया था। पार्टी से जुड़े कई लोग अंदरखाने अनीस का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बुलंदशहर में भी दर्ज हैं मुकदमे 
इस घटनाक्रम के बाद से उन्होंने अनीस अंसारी, उसके भाई जावेद अंसारी का कच्चा-चिट्ठा पुलिस व अफसरों को भेजना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि ये लोग बुलंदशहर जिले के जहांगीरपुर इलाके के मूल निवासी हैं। वहां भी इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और पहले ये जेल जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता पर दुष्कर्म की रिपोर्ट: बरेली में महिला ने योगी भाईजान लिख लगाई थी गुहार, तब हुई ये कार्रवाई

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला से दुष्कर्म के आरोपियों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस लखनऊ व अन्य संभावित जगह जाएगी। महिला के बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।

महिला ने लगाए ये आरोप 
अनीस अंसारी कई साल से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद पर था। इसी दौरान उसने पीड़ित महिला को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी। अनीस का महिला के घर आना-जाना था। बीते दिनों अनीस ने महिला पर हनीट्रैप के जरिये वसूली का आरोप लगाकर दो रिपोर्ट दर्ज करा दीं। अब महिला ने उस पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि अनीस अंसारी, उसका साथी जावेद आदि उसे लखनऊ ले जाते थे। वहां होटल में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। बरेली में भी कई बार दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed