फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman filed FIR against BJP leader in Bareilly

भाजपा नेता पर दुष्कर्म की रिपोर्ट: बरेली में महिला ने योगी भाईजान लिख लगाई थी गुहार, तब हुई ये कार्रवाई

Fri, 15 Nov 2024 11:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में पीड़ित महिला ने भाजपा नेता व उसके साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसके बाद भाजपा नेता समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन
Woman filed FIR against BJP leader in Bareilly
भाजपा नेता अनीस अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी सहित पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित महिला ने योगी भाईजान लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इसके बाद बृहस्पतिवार को कार्रवाई हुई।

विज्ञापन

 
अनीस अंसारी कई साल से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद पर था। इसी दौरान उसने पीड़ित महिला को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी। अनीस का महिला के घर आना-जाना था। बीते दिनों अनीस ने महिला पर हनीट्रैप के जरिये वसूली का आरोप लगाकर दो रिपोर्ट दर्ज करा दीं। 
विज्ञापन


Bareilly News: 'योगी भाईजान...मुझे इंसाफ दिलाएं', भाजपा की महिला पदाधिकारी ने सीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने लगाए ये आरोप 
अब महिला ने पिछले दिनों अनीस के गुर्गों पर धमकाने व मारपीट की रिपोर्ट लिखाने के साथ ही उसने अनीस पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। बुधवार रात उसके सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी को योगी भाईजान संबोधन के साथ पोस्ट डाली गई। इसमें आरोप लगाया कि अनीस अंसारी, उसका साथी जावेद आदि उसे लखनऊ ले जाते थे। 

वहां होटल में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। बरेली में कई बार दुष्कर्म किया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला की शिकायत के मुताबिक अनीस अंसारी, उसके बेटे शाहनवाज, जावेद उर्फ बबलू, जावेद मीडिया, फैजल व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस बरेली के अलावा लखनऊ जाकर भी साक्ष्य एकत्र करेगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने पर पद से हटा अनीस
अनीस की कई कॉल रिकॉर्डिंग सप्ताह भर पहले से वायरल हो रही हैं। एकाध रिकॉर्डिंग में उसने महिला से अपनी व्यस्तता की बात कहते हुए संगठन व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया है। 

बताते हैं कि संगठन के ही कुछ लोगों ने महिला को भरोसे में लेकर ये रिकार्डिंग वायरल करवा दीं। इसके बाद अनीस को पद से हटा दिया गया था। महिला ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है, लेकिन जिस तरह उसका सोशल मीडिया अकाउंट अपडेट किया जा रहा है, उससे पता लगता है कि कुछ लोग उसकी मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed