फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police line made 'N' block hotspot, sealed

पुलिस लाइन का ‘एन’ ब्लॉक हॉटस्पॉट बना, सील किया

Sat, 13 Jun 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police line made 'N' block hotspot, sealed
सील किया गया बिहारीपुर इलाका। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

महिला सिपाही के संक्रमित होने पर एसपी क्राइम समेत कई के लिए गए सैंपल

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के लगातार नए मामले सामने आने से जिले भर में हड़कंप मचा है। शहर के लगभग हर कोने में बने हॉटस्पॉट सामुदायिक संक्रमण की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी इसे कम्युनिटी इन्फेक्शन नहीं मान रहा है। पुलिस लाइन की एक महिला सिपाही में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद पुलिस लाइन में भी हॉटस्पॉट बनाकर ‘एन’ ब्लॉक सील कर दिया गया है। आसपास क्वार्टर वालों के टेस्ट कराने के साथ ही आवासों और परिसर को सैनिटाइजर किया जा रहा है।
बिहारीपुर हॉटस्पॉट में ड्यूटी करने वाली महिला सिपाही के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सुबह कोतवाली पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस लाइन पहुंची और परिसर को सैनिटाइजर करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के आवासों में भी स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम महिला सिपाही में संक्रमण की चेन तलाश रही है। टीम ने बताया कि एन ब्लॉक और महिला थाने में तैनात करीब 90 पुलिसकर्मियों के साथ ही इस माह सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहे होमगार्डों का भी सैंपल लिया जाएगा। स्वास्थ्य टीम ने फिलहाल पुलिस लाइन गेस्ट हाउस में रह रहे एसपी (क्राइम) रमेश भारतीय, आरआई समेत कई अधिकारियों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया। एसपी क्राइम यहां रहने के साथ ही लॉकडाउन अवधि में अपने कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते रहे।
विज्ञापन

महिला सिपाही की साथियों में भी दहशत, छुट्टी लेने पहुंचीं

महिला सिपाही के पॉजिटिव आने का पता लगते ही उसके साथ ड्यूटी करने वाली साथी कांस्टेबल में भी दहशत फैल गई है। वे चेकअप तो करा ही रही हैं, छुट्टी लेकर आराम भी करना चाहती हैं। शुक्रवार को जब वे सामूहिक रूप से अवकाश लेने एसएसपी दफ्तर पहुंचीं तो वहां स्टाफ में हड़कंप मच गया। स्टाफ ऑफिस से बाहर निकल आया और एसएसपी के न होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों के बंगलों से हो रही छंटनी

पुलिस लाइन में रहने वाला काफी स्टाफ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बंगलों पर तैनात रहता है। संक्रमण का खतरा टालने के लिए अब इस तरह के स्टाफ को चिह्नित करके छुट्टी दी जा रही है। इनकी जगह दूसरे स्टाफ से काम लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed