फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police law... Naked woman is not a crime

पुलिस का कानून... महिला को नग्न करना अपराध नहीं

Tue, 30 Nov 2021 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Police law... Naked woman is not a crime
प्रतीकात्मक
एक दिन बाद लगभग नग्न हालत में खेतों में पड़ी मिली थी सरेशाम अगवा युवती, फिर भी सिर्फ मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की आशंका लेकिन मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया
जिला अस्पताल में भर्ती युवती अब तक पूरी तरह होश में नहीं
सीबीगंज। बाजार से घर लौट रही युवती को सरेशाम अगवा कर लिया गया, अगले दिन सुबह वह लगभग नग्न हालत में गन्ने के खेतों में पड़ी मिली लेकिन फिर भी पुलिस ने इस मामले में सिर्फ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताए जाने के बावजूद न उसका मेडिकल कराया न कपड़े उतारकर खेतों में फेंक देने को कोई अपराध माना। मारपीट की वजह से मरणासन्न युवती जिला अस्पताल में अब तक पूरी तरह होश में नहीं आई है।
सीबीगंज के एक गांव में रहने वाली 28 वर्षीय युवती शनिवार की शाम बंडिया के बाजार से अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदकर लौट रही थी। तिलियापुर गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास पीछे से आए बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके मुंह पर कपड़ा डालकर उसे अगवा कर लिया और एक गन्ने के खेत में ले गए। युवती के विरोध करने पर उसकी लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की और गला भी घोटने की कोशिश की गई। रविवार सुबह खेतों में काम करने गए लोगों ने उसे वहां बेहोश पड़ा पाया। हमलावर युवती के निचले कपड़ों के साथ उसके बिछुए आदि उतार ले गए। युवती मुंह, सिर और शरीर में तमाम चोटें पाई गईं। परिवार वालों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद पुलिस इसे सिर्फ मारपीट का मामला बताती रही। युवती के पिता का कहना है कि उन्होंने अब तक अपनी बेटी को देखा नहीं है और न ही उससे बात हुई है। पुलिस ने जो घटना बताई, उसी आधार पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी। बता दें कि पुलिस ने रिपोर्ट में सिर्फ मारपीट कर बेहोश करने की धाराएं लगाई हैं। न तहरीर में युवती को नग्न करने का जिक्र है न उसकी धारा शामिल है। युवती के परिवार वालों के सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताए जाने के बावजूद उसका मेडिकल भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने की पूछताछ, मेडिकल कराने का निर्देश
सोमवार को सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी ली। उन्होंने उस रास्ते का भी निरीक्षण किया जिससे युवती गुजर रही थी। दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने युवती से बात की लेकिन गंभीर रूप से जख्मी और पूरी तरह होश में न होने के कारण वह उनके सवालों का ठीक तरह जवाब नहीं दे पाई। सीओ ने युवती का मेडिकल कराने को कहा है।
पुलिस ने रंजिश का मामला
बताकर एक को उठाया
पुलिस का कहना है कि युवती के परिवार वालों ने हमलावरों में शामिल एक युवक का नाम है, उससे युवती के परिवार वालों की पुरानी रंजिश थी। उससे पूछताछ की जा रही है। रात में सीओ आशीष प्रताप सिंह ने भी सीबीगंज थाने पहुंचकर उससे बातचीत की। युवक के हमलावरों में शामिल होने की पुष्टि के लिए उन्होंने घटनास्थल से कुछ दूरी पर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने के निर्देश दिए हैं।

अब तक दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। युवती पूरी तरह से होश में भी नहीं है इसलिए बहुत ज्यादा बात भी नहीं हो पा रही है। फिर भी उसका मेडिकल कराने के निर्देश दिए हैं। शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed