फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police kept increasing the reward, Saddam in the shelter of the court

Bareilly News: पुलिस बढ़ाती रही इनाम, कोर्ट की शरण में सद्दाम

Fri, 05 May 2023 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Police kept increasing the reward, Saddam in the shelter of the court
बरेली। अशरफ के साले सद्दाम पर पुलिस इनाम बढ़ाती रही, उधर उसने वकील के जरिये जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी डाल दी। शनिवार को उसकी अर्जी पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सद्दाम उर्फ समद बारादरी के खुशबू एंक्लेव में रहकर जेल में बंद रहे अशरफ को सहूलियतें मुहैया कराता था। उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने सद्दाम उर्फ समद, लल्ला गद्दी आदि के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने लल्ला गद्दी, आरक्षी शिवहरि अवस्थी, आरक्षी मनोज गौड़, नन्हे उर्फ दयाराम और फरहत उर्फ गुड्डू आदि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


मुकदमे का मुख्य आरोपी सद्दाम उर्फ समद फरार चल रहा था। प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद एसआईटी ने सद्दाम पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। उस पर पहले पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। फिर पचास हजार रुपये और कुछ दिन पहले ही एडीजी ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए सद्दाम पर आत्मसमर्पण का दबाव बढ़ गया है। इस बीच सद्दाम उर्फ समद ने वकील के जरिये अग्रिम जमानत याचिका न्यायालय में दायर की है। इस पर छह मई को सुनवाई होनी है। बरेली में आकर सद्दाम की अग्रिम जमानत के लिए पैरवी कौन कर रहा है, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed