{"_id":"5cd05a34bdec22077c355841","slug":"police-jeep-and-bus-collide-on-moradabad-farrukhabad-highway-five-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पुलिस की जीप और बस भिड़ी, दरोगा-सिपाही समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पुलिस की जीप और बस भिड़ी, दरोगा-सिपाही समेत तीन की मौत
Mon, 06 May 2019 09:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 06 May 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की जीप और बस में हुई भिडंत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर बिसौली पुलिस की जीप और रोडवेज बस की भिड़ंत में जीप चालक सिपाही, एक दरोगा और बावरिया गिरोह के एक बदमाश की मौत हो गई। जबकि दो दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली रेफर किया गया है। पुलिस टीम बदमाश को रिमांड पर लेकर बिसौली लौट रही थी।
विज्ञापन
बिसौली कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह चोरी के मामले में पूछताछ के लिए बावरिया गिरोह के बदमाश कालीचरन उर्फ काला (42) पुत्र पान सिंह निवासी उसावां को रिमांड पर लिया था। उसे छह दिन पहले कादरचौक पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था। सोमवार सुबह बिसौली कोतवाली में तैनात दरोगा सहदेव सिंह (54), दरोगा सत्यसिंह यादव (40), दरोगा विक्रम सिंह (45) व चालक सिपाही सुधीर कुमार (35) के साथ बदमाश को बदायूं जेल से रिमांड पर लेकर बिसौली लौट रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में ग्राम कर्रगांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने जीप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में पुलिस जीप के परखचे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसके अगले पहिये निकलकर दूर जा गिरे। इस हादसे में चालक सिपाही सुधीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप में बैठे अन्य पुलिस कर्मी और बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। वजीरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में दरोगा सहदेव सिंह सिद्धू और बदमाश कालीचरन ने भी दम तोड़ दिया। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ बिसौली सर्वेंद्र सिंह और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर जिला अस्पताल पहुंचे। घायल दरोगा सत्य सिंह यादव और विक्रम सिंह को बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रोडवेज बस की रफ्तार काफी तेज थी। उसके चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया है। बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को बरेली में भर्ती कराया गया है।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी