{"_id":"5fd50e468ebc3e3fc20637bf","slug":"police-investigation-stuck-due-to-non-receipt-of-anti-ragging-committee-report-bareilly-news-bly4299727169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट न मिलने से अटकी पुलिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट न मिलने से अटकी पुलिस की जांच
विज्ञापन
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो)
- फोटो : Wiki
बरेली कॉलेज में रैगिंग की कोशिश का मामला
विज्ञापन
पीड़ित छात्र ने डीआईजी से की मुलाकात, बारादरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश
बरेली। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच पूरी न होने से पुलिस की जांच भी अटक गई है। शनिवार को पीड़ित छात्र ने डीआईजी राजेश पांडेय से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने बारादरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तीन दिसंबर को बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की कक्षा में घुसकर द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने रैगिंग करने की कोशिश की थी। इस मामले में छात्र नेता राशिद मेवाती समेत कई छात्रों के नाम सामने आए थे। पीड़ित छात्र ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कॉलेज की ओर से एंटी रैगिंग कमेटी को जांच दी गई है। मगर अभी तक न तो एंटी रैगिंग कमेटी की जांच पूरी हुई है और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है। इस पर शनिवार को पीड़ित छात्र ने डीआईजी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने बारादरी इंस्पेक्टर से जानकारी मांगी तो पता चला कि एंटी रैगिंग कमेटी ने अभी तक जांच करके पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी है। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। डीआईजी ने इंस्पेक्टर को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित छात्र ने डीआईजी से की मुलाकात, बारादरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश बरेली। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच पूरी न होने से पुलिस की जांच भी अटक गई है। शनिवार को पीड़ित छात्र ने डीआईजी राजेश पांडेय से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने बारादरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।