फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police Inspector obscene talk with woman on video call in Bareilly, suspended

मैं दरोगा हूं: वीडियो कॉल करते हुए थाना प्रभारी ने महिला से की गंदी बात, वर्दी उतारी और...

Wed, 07 Jun 2023 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Jun 2023 10:06 AM IST
सार

यूपी के बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। महिला ने आरोप लगाया है कि पीलीभीत के घुंघचाई थाना प्रभारी ने वीडियो कॉल करके गंदी बात की। आरोप है कि उसने दुष्कर्म की धमकी दी।

विज्ञापन
Police Inspector obscene talk with woman on video call in Bareilly, suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के बारादरी कोतवाली क्षेत्र की महिला को वीडियो कॉल करके गंदी बात करने वाले पीलीभीत के घुंघचाई थाना प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। महिला की ओर से आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


महिला मंगलवार को एडीजी पीसी मीणा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी के सामने पेश हुई। उसने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। मेहनत करके परिवार का पालन कर रही है। पांच जून को वह बच्चों के साथ घर पर थी। शाम करीब 5:30 बजे उसके नंबर पर एक कॉल आई। 
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेंद्र सिंह बताया। कहा- वह दारोगा है। फिर अश्लील बातें शुरू कर दीं। इस पर उसने (महिला ने) फोन काट दिया। थोड़ी ही देर बाद उसी शख्स ने फिर वीडियो कॉल की और दुष्कर्म की धमकी दी। महिला ने फिर फोन काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने फिर से वीडियो कॉल करते हुए वर्दी उतार दी और अश्लीलता शुरू कर दी। महिला ने एसएसपी को बताया कि आरोपी की हरकत की फोटो व वीडियो उसके पास है। आरोप लगाया कि वह अन्य लड़कियों को भी शिकार बना चुका है। उनसे भी इसी तरह की हरकतें करता है। 

महिला ने बताया कि बारादरी थाने में उसने शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसी वजह से उच्चाधिकारियों तक बात पहुंचानी पड़ी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने महिला की ओर से दिए मोबाइल नंबर की जांच कराई तो पता चला कि यह पीलीभीत के घुंघचाई थाना के प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही का है।

 

इसके बाद बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी ने पीलीभीत के एसपी अतुल कुमार शर्मा को पूरा प्रकरण बताया। इस पर एसपी ने आरोपी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

 

बरेली के थानों में तैनात रह चुका है आरोपी
आरोपी दरोगा राजेंद्र सिंह सिरोही कुछ समय पहले तक बरेली के अलग-अलग थानों में तैनात रह चुका है। वह बारादरी थाने की ही श्यामगंज चौकी का प्रभारी और भमौरा व क्योलड़िया थाने का प्रभारी रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस इसी वजह से रिपोर्ट दर्ज करने में हिचक रही थी। घटनाक्रम को लेकर कई और तरह की बातें प्रकाश में आ रही हैं। दरोगा से बात करने का प्रयास किया गया पर उसने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed