{"_id":"b8e788f83dc770237c98b06b3bc2d8ec","slug":"police-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिटीजन चार्टर का सच जानने पहुंचे एडीजी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटीजन चार्टर का सच जानने पहुंचे एडीजी ट्रेनिंग
बरेली
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को एडीजी ट्रेनिंग सुदेश कुमार कोतवाली समेत दो थानों का निरीक्षण करेंगे। शासन के आदेश पर वह थानों में सिटीजन चार्टर का सच देखने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में थानों में लागू हुए सिटीजन चार्टर का कहां तक पालन किया जा रहा है। थानों में आने वाले लोगों से पुलिस किस तरह का व्यवहार करती है। किसका कि तने दिनों में काम हो रहा है। यह सच जानने के लिए सरकार ने ग्यारह अफसरों को नियुक्त किया है। बरेली की जिम्मेदारी एडीजी ट्रेनिंग सुदेश कुमार को दी गई है। मंगलवार की शाम को एडीजी ट्रेनिंग यहां पहुंच गए। सर्किट हाउस में उनका गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। शाम को एडीजी ट्रेनिंग डीआईजी के आवास पर गए। बुधवार को वह सुबह ग्यारह बजे कोतवाली का मुआयना करेंगे। इसके बाद फरीदपुर कोतवाली का मुआयना करने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन