फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police

चेहल्लुम पर जिले में रहेगी विशेष चौकसी

Sat, 13 Dec 2014 10:10 PM IST
बीरेली
बीरेली Updated Sat, 13 Dec 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
police
चेहल्लुम पर जिले में लगने वाले मेले और अलम व ताजिये निकलने के मद्देनजर विशेष सुरक्षा चौकसी का आदेश दिया गया है। शासन के असामाजिक तत्वों के इस मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने की आशंका जताने के बाद ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। सभी संदिग्ध सांप्रदायिक-कट्टरवादी लोगों को गतिविधियों पर पैनी निगरानी को कहा गया है। खुफिया एजेंसियों ने इस पर्व पर जिले में जिन 14 स्थानों पर विवाद उपजने का जिक्र किया है वहां सभी संबंधित पक्षों से संपर्क साधकर तालमेल बिठाने की पहल की गई है। इनमें सीबीगंज का ग्राम कासमपुर, ग्राम धना गौटिया और ग्राम बिधौलिया, इज्जतनगर के ग्राम नगरिया कलां और ग्राम परतापुर जीवन सहाय, भोजीपुरा के ग्राम भूड़ा, देवरनिया के ग्राम धर्मपुर और ग्राम गन नंगला, बहेड़ी के ग्राम डडिया नंगला, ग्राम नारायण नंगला और ग्राम चुरैली, शेरगढ़ का मोहल्ला डोगरपुर, फरीदपुर के डाक्टर दीनदलाय वाली गली, फतेहगंज पूर्वी के ग्राम टिसुआ एवं सिरौली के मोहल्ला कौआटोला आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed