फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police heavily seduced ... Media stuck in court, presenting girl in collectorate

पुलिस ने खूब छकाया...मीडिया कचहरी में फंसी रही, लड़की को कलक्ट्रेट में पेश कराया

Sun, 25 Oct 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police heavily seduced ... Media stuck in court, presenting girl in collectorate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo photo

हाफिजगंज की किशोरी को किला वाली लड़की समझकर दौड़ी मीडिया, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
बरेली। किला से गई लड़की के मामले में पुलिस ने मीडिया को दिन भर उलझाए रखा। हाफिजगंज की किशोरी को ऐसे ही मामले में शाम के वक्त सघन सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट परिसर लाया जिससे मीडिया गफलत में उसी को किला वाली लड़की मानकर कवरेज करती रही। पुलिस ने मीडिया का अंदर प्रवेश रोक दिया तो काफी तकरार भी हुई। बाद में पता लगा कि किला वाली किशोरी तो कलक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट के यहां होकर नारी निकेतन चली गई।
किला क्षेत्र की किशोरी के गुपचुप तरीके से शहर में आने और अस्पताल से निकल जाने की सूचना के बाद ही मीडिया सीजेएम कोर्ट परिसर पहुंच गई। तमाम पत्रकार मुख्य द्वार पर थे तो कुछ पिछली साइड के दो दरवाजों पर पहुंच गए। शाम साढ़े तीन बजे पुलिस की कई गाड़ियां आ गईं। मीडिया को बाहर ही रोक दिया गया। करीब सवा चार बजे पुलिस की एक गाड़ी एक लड़की को लेकर आई और सीधे अंदर चली गई। मीडियाकर्मियों ने अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया। काफी देर पत्रकार पुलिस से उलझते रहे तो कुछ लोग बाहर से ही अंदर गाड़ी से उतर रही लड़की व पुलिस के फोटो लेते रहे। बाद में किसी ने ध्यान दिया कि गाड़ी पर हाफिजगंज पुलिस लिखा हुआ है। फिर पता लगा कि यह हाफिजगंज की किशोरी है जिसे बयान दर्ज कराने लाया गया है तो पत्रकार मौके से हटे। इस बीच पुलिस ने किला क्षेत्र की लड़की को कलक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया। शाम ढले एसएसपी ने ही वीडियो बाइट जारी करके मीडिया को यह जानकारी दी। बताया कि आरोपी को जेल और लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हाफिजगंज में भी ऐसा ही मामला, किशोरी के नहीं हुए बयान

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में भी किला थाने की तरह घटना हुई थी। एक गांव निवासी फुरकान गांव की ही दूसरे समुदाय की लड़की को ले गया था। लड़की के पिता ने बेटी को नाबालिग बताकर रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने टीम बनाकर दबिशें दीं। एसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस ने तीन दिन पहले लड़की को बरामद कर लिया। आरोपी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने गुरूवार को युवक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया। शनिवार को उसकी रिपोर्ट नाबालिग के तौर पर आई तो पुलिस उसे कोर्ट लेकर गई थी। हाफिजगंज थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट बंद होने से किशोरी के बयान नहीं हो सके। उसे मंगलवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed