{"_id":"61819416a589916f153e6ddd","slug":"police-has-also-made-women-abla-bareilly-news-bly4649523172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भी महिलाओं को बना रखा है अबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भी महिलाओं को बना रखा है अबला
विज्ञापन
डीएम से बात करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में बोलीं महिलाएं, पुलिस न उनकी सुनती है न इंसाफ दिलाती है
बरेली। शहरों की तुलना में गांवों में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर भेदभाव जैसे मामलों की संख्या कई गुना ज्यादा है लेकिन कानूनी सहायता मिलने की स्थिति उतनी ही कम। पुलिस न महिलाओं की सुनती है न मदद करती है न ही उन्हें इंसाफ दिलाने में दिलचस्पी लेती है। मंगलवार को ‘हक की बात’ कार्यक्रम में यह बात महिलाओं ने डीएम से कही।
मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में ‘हक की बात’ कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं से उनके संरक्षण, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन जैसे मुद्दों पर बात की। इस दौरान महिला सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत संगठनों की पदाधिकारियों ने गांवों में महिला उत्पीड़न शहर के मुकाबले काफी ज्यादा होने और बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांव में महिलाओं के साथ यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा जैसी शिकायतों पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती।
डीएम ने उनसे ऐसे किसी भी प्रकरण की सीधी जानकारी देने को कहा। कार्यक्रम के दौरान शौचालय, आवास, कोरोना और दहेज उत्पीड़न से संबंधित 35 पीड़िताओं के प्रार्थना पत्र भी डीएम को दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को इन शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अबला के बजाय सबला बनने की कोशिश करें।
विज्ञापन
पति गलत बरताव करें तो अलग
होकर दूसरा रास्ता चुनें महिलाएं
डीएम ने महिलाओं को सलाह दी कि पति के गलत बरताव या मारपीट करने पर वे अलग होकर दूसरा रास्ता अपनाएं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। गलत इंसान पर निर्भर न रहें। एक बालिका ने ‘मिशन शक्ति’ के बारे में सवाल पूछा तो डीएम ने बताया कि महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, उनको मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाकर प्रतिभा को उजागर करना मिशन का लक्ष्य है।
महिला कल्याण योजनाओं की दी जानकारी
उपनिदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव, डीआईओएस, बीएसए, इंस्पेक्टर महिला थाना, जिला बाल संरक्षण इकाई, स्वैच्छिक संगठन की मनु नीरज, पीड़ित महिलाएं समेत कई लोग मौजूद रहे।