फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police guard the intersections... still there is traffic jam all day long

Bareilly News: चौराहों पर पुलिस का पहरा... फिर भी लग रहा दिनभर जाम

Wed, 01 Nov 2023 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police guard the intersections... still there is traffic jam all day long
शहर का गैंस चौराहा । संवाद
पीलीभीत। त्योहारी सीजन में बाजार में लगातार जाम लग रहा है। हाल यह है कि सड़क पर चलना दूभर है। मुख्य वजह बाजारों में प्रतिबंधित ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों का प्रवेश माना जा रहा है। दूसरा कारण, अधिकांश चौराहों की कमान होमगार्ड के हवाले होना है, जो नो एंट्री जोन में जाने वाले वाहनों को नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के गांधी स्टेडियम मार्ग, स्टेशन रोड, जेपी रोड, चूड़ी वाली गली, लोहा मंडी, लाल रोड समेत की सड़कों पर त्योहार के चलते काफी भीड़भाड़ है। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिले, इसके लिए शहर के गैस चौराहा, सुनहरी मस्जिद, ड्रमंड गंज चौराहा, बरेली गेट से ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों की बाजार में नो एंट्री है। नो एंट्री में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए होमगार्ड बैठाए गए हैं, बावजूद इसके प्रतिबंधित वाहन आसानी से बाजार में प्रवेश कर जा रहे हैं। इससे बाजारों में जाम लग रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


गांधी स्टेडियम पर दिनभर लगता है जाम
शहर के गांधी स्टेडियम रोड पर सड़क के दोनों ओर प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने अवैध रूप से पार्किंग कर रखी है। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होती है तो वहां पर घंटोंं जाम लगता है। इसके बाद भी इन एंबुलेंसों को वहां से नहीं हटाया जाता। इससे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के पास यह है व्यवस्था
त्योहार आने से पूर्व ही अगर ड्यूटी व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाए तो शहर में जाम की समस्या से छुटकारा संभव है। मौजूदा समय में जिले में 30 सिपाही दो दरोगा व एक प्रभारी की नियुक्ति है। प्रत्येक चौराहे पर एक सिपाही के साथ तीन गार्डों की ड्यूटी लगाई जाती है। मगर, चौराहों पर सिर्फ होमगार्ड ही जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि सिपाही चौराहे पर दिखते ही नहीं।


ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर ड्यूटी करे तो काफी हद तक जाम से निजात मिल सकती है। मगर, चौराहों पर होमगार्ड को बैठाया जाता है। जिनकी लोग बात तक नहीं सुनते हैं। - अनीस खां।


त्योहार शुरु होने से पहले ही अगर सही रणनीति तैयार कर ली जाए तो शायद शहर में जाम नहीं लगेगा। मगर ऐसा नहीं किया जाता है। जो जाम का करण बनता है। - चंदन।

ई-रिक्शा व भारी वाहनों का प्रवेश बाजार के अंदर नहीं है। कुछ चालक गलियों के अंदर से बाजार में पहुंच जाते हैं। हालांकि चौराहों से वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाता। जल्द ही अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई की जाएगी। - राघवेंद्र सिंह, टीएसआई

जाम न लगे इसके लिए 15 नवंबर तक प्रमुख स्थानों पर लगी पुलिस की ड्यूटी
पूरनपुर। नगर में अक्सर कई स्थानों पर लगने वाले जाम से छुटकारा के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर 15 नवंबर तक पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद भी बुधवार को नगर के स्टेशन रोड, सीएचसी के समीप, बाजार रोड पर सीमेंट रोड के समीप कई बार जाम में लोगों को फंसना पड़ा।

कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि नगर में लगने वाले जाम आदि को लेकर महिला सब इंस्पेक्टर अनुराधा वर्मा की सराफा बाजार, दरोगा सत्यपाल सिंह की असम चौराहा, दरोगा संतोष कुमार की शेरपुर रोड भगवंतापुर चुंगी, दरोगा उदयवीर सिंह ब्लॉक चौराहा, दरोगा प्रवीन कुमार की माधोटांडा क्रॉसिंग के समीप ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक ड्यूटी स्थल पर तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार और नगर चौकी इंचार्ज प्रद्युम्मन कुमा को संपूर्ण ड्यूटी प्रभारी बनाया गया है, जबकि दरोगा विकास कुमार को रामलीला मेला का इंचार्ज बनाया गया है। संवाद

शहर का गैंस चौराहा । संवाद

शहर का गैंस चौराहा । संवाद

शहर का गैंस चौराहा । संवाद

शहर का गैंस चौराहा । संवाद

शहर का गैंस चौराहा । संवाद

शहर का गैंस चौराहा । संवाद

शहर का गैंस चौराहा । संवाद

शहर का गैंस चौराहा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed