फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police found four-year-old innocent in two hours

पुलिस ने दो घंटे में ढूंढ निकाली चार साल की मासूम

Tue, 22 Jun 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Police found four-year-old innocent in two hours
demo photo - फोटो : demo pics

मां के साथ घर जाते समय बाजार से हो गई थी लापता

विज्ञापन
बरेली। कुंवरपुर निवासी रामप्रताप उर्फ गुड्डू की खोई हुई चार वर्षीय बेटी पलक को किला पुलिस ने दो घंटे में ढूंढकर परिवार वालों को सौंप दिया।
रामप्रताप की पत्नी गीता सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी बहन से मिलकर घर लौट रही थीं। दो साल की बच्ची उनकी गोद में थी और चार साल की पलक ने हाथ पकड़ रखा था। बड़ा बाजार के पास गीता की चप्पल टूट गई तो वे रुककर उसे ठीक कराने लगीं। इसी बीच पलक हाथ छुड़ाकर बाजार में गुम हो गई। उन्होंने परिवार वालों के साथ बच्ची को ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं लगा। अपराह्न करीब चार बजे उन्होंने किला थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी को सूचना दी। उन्होंने तत्काल थाने की सभी चीता मोबाइल और चौकी इंचार्ज को बच्ची की तलाश में लगा दिया। साथ ही उसका फोटो भी व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल किया तो शाम करीब छह बजे बच्ची बड़ा बाजार के पास ही रोती हुई मिल गई। पुलिस ने उसे ले जाकर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed