फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police forgot former BJP leader Surya Kant carrying a reward of fifty thousand rupees

Bareilly News: पचास हजार रुपये के इनामी पूर्व भाजपा नेता सूर्यकांत को भूली पुलिस

Sat, 10 Jan 2026 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Police forgot former BJP leader Surya Kant carrying a reward of fifty thousand rupees
बरेली। गुलाटी के फेर में पुलिस पचास हजार के इनामी सूर्यकांत मौर्य को तलाशना भूल गई। अब कटरा चांद खां निवासी शीला की अर्जी और एसीजेएम प्रथम के आदेश पर बारादरी थाने में सूर्यकांत व अन्य आरोपियों के खिलाफ नई रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शीला का आरोप है कि मोहल्ले की नीता, पप्पू मौर्य, अमन मौर्य, कंचन मौर्य व सूर्यकांत मौर्य अमर ज्योति काॅरपोरेशन लिमिटेड व रोहिलखंड इंदू लिमिटेड के नाम से कंपनी संचालित कर रहे थे। आरोप है कि कंपनी के निदेशक सूर्यकांत मौर्य व अन्य सह-मालिकों ने फिक्स डिपॉजिट (एफडीआर) पर दो से चार वर्षों में धन दोगुना करने का झांसा दिया।
विज्ञापन

विश्वास में लेकर उनसे अलग-अलग तिथियों में एक लाख रुपये की कई एफडीआर तथा विभिन्न खातों में मासिक किस्तों के रूप में हजारों रुपये जमा कराए गए, लेकिन तय समय पर धनराशि वापस नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये की मांग करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बारादरी पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो शीला ने न्यायालय की शरण ली। मामले को गंभीर मानते हुए एसीजेएम प्रथम ने बारादरी थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed