फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police forces will be on alert in the city

शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल रहेगा मुस्तैद

Wed, 29 Nov 2017 02:00 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 29 Nov 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police forces will be on alert in the city
डड्रेेान कैमरा
मतदान से एक दिन पहले यानी मंगलवार को आईटीबीपी, आरएएफ और सीआरपीएफ ने शहर के विभिन्न इलाकों में संबंधित थानों की पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया। जिले के 327 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों के जवान पहुंच गए हैं। एसपी सिटी रोहित सिंह के मुताबिक मतदान केंद्र के अंदर थानों की पुलिस भी तैनात की गई है। पैरामिलेट्री फोर्स को बाहर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

 
ड्रोन कैमरों ने चुनाव से पहले भरी उड़ान 
मतदान के दौरान निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन के पास पांच ड्रोन कैमरा हैं। एक बड़े कैमरा को पूरे शहर की निगरानी के लिए रखा गया है, जबकि दो ड्रोन कै मरों को देहात क्षेत्रों में निगरानी के लिए भेजा गया है। मंगलवार को क्षेत्राधिकारियों के सामने पुलिस ने कांकरटोला, बिहारीपुर, आजमनगर और जोगी नवादा में ड्रोन कैमरों का परीक्षण कराया गया। अब चुनाव के दौरान इनका इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
सुरक्षा बलों ने इन इलाकों में किया फ्लैग मार्च 
शरारती तत्वों को किसी भी गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई का संदेश देने के लिए एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने सभी क्षेत्राधिकारियों और आरएएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ के साथ फ्लैगमार्च किया। एसपी सिटी ने कोतवाली क्षेत्र में आजमनगर, आलमगीरीगंज, मठ चौकी, बांसमंडी रोड, सिकलापुर तिराहा, अयूब खां चौराहा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। किला, प्रेमनगर और बारादरी थाना क्षेत्रों में भी पैरामिलेट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिंग बूथों पर पहुंचे सुरक्षा बल 
ड्यूटी ब्रीफिंग के बाद सोमवार रात में ही सभी पोलिंग बूथों पर पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्स पहुंच गया। मंगलवार को बाहर से आए सुरक्षा बलों ने एरिया का जायजा भी लिया। अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रखी गई है। 


हर सर्किल में रहेंगे दो-दो सीओ
मतदान के दौरान शहर के तीन सर्किलों में दो-दो क्षेत्राधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। पीलीभीत और बदायूं से अतिरिक्त सीओ को बरेली बुलाया गया है। सीओ वन, टू और थ्री के साथ एक-एक सीओ की ड्यूटी अतिरिक्त दी गई है। सीओ भी लगातार मूवमेंट करेंगे।   

फैक्ट फाइल
मतदान केंद्र- 327
मतदेय स्थल- 1090
पीएसी- 32.5 (सेक्शन) 
आईटीबीपी- एक कंपनी 
आरएएफ- एक कंपनी 
सीआरपीएफ- एक कंपनी 
दरोगा- 226
मुख्य आरक्षी- 114
आरक्षी- 1107
होमगार्ड-  2178
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed