फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police filed FR in the case of death of a man due to bull attack in Bareilly

Bareilly: सांड़ ने बुजुर्ग को मारा था, पुलिस ने मुकदमा ही मार डाला, एफआर लगाकर रफा-दफा किया मामला

Thu, 15 Feb 2024 11:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 11:05 AM IST
सार

सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान और सचिव को दोषमुक्त माना है। पुलिस ने जो तर्क दिया है, जो संवेदनहीनता दर्शाता है। 

विज्ञापन
Police filed FR in the case of death of a man due to bull attack in Bareilly
बाजार में छुट्टा सांड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ के गांव सीहोर में तीन फरवरी को सांड़ के हमले में जागनलाल (65) की मौत के मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। आरोपी ग्राम प्रधान मीना देवी और सचिव श्रीपाल गंगवार को दोषमुक्त माना है। पुलिस के मुताबिक जागनलाल लकवा से पीड़ित थे और भागते हुए सांड़ के सामने आने से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसमें प्रधान व सचिव का कोई दोष नहीं है। उस समय मुकदमा भावावेश में दर्ज कराया गया था। पुलिस का यह भी कहना है कि उसे कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है। संवेदनहीनता की हद तो यह है कि प्रशासन सांड़ तो पकड़ नहीं सका, बुजुर्ग को न्याय भी नहीं दिला पाया। फिलहाल, अब सबकुछ ठंडे बस्ते में चला गया है।

विज्ञापन


दरअसल, तीन फरवरी को जागनलाल घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मीरगंज-सहोड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया था। समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद डीएम रविंद्र कुमार ने घटना का संज्ञान लिया और एडीओ पंचायत राजीव कुमार शर्मा व बीडीओ चंद्र प्रकाश पांडेय को भेजकर जांच कराई। 
विज्ञापन


एफआर लगाकर मामला रफा-दफा किया 
जांच में सामने आया कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाने में लापरवाही हुई है। इसके बाद चार फरवरी को एडीओ पंचायत ने ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। शासन ने भी मामले का संज्ञान लिया था। मुकदमा दर्ज होने से नाराज जिलेभर के सचिव, बीडीओ और प्रधानों ने विकास भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। इसके एक सप्ताह बाद पुलिस ने अब एफआर लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही के इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने कहा कि वादी एडीओ पंचायत राजीव कुमार शर्मा और मृतक के बेटों ने मुझे यह लिखकर दिया है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का कोई दोष नहीं है। इसी के आधार पर फाइनल रिपोर्ट लगाई है। 

मृतक के पुत्र रामआसरे ने बताया कि मेरे पिताजी की मृत्यु सांड़ के हमले से ही हुई थी। मैंने पुलिस को कुछ लिखकर नहीं दिया है। उस समय जांच करने आए अधिकारियों को मैंने लिखकर दिया था कि कई बार शिकायत के बाद भी छुट्टा पशु नहीं पकड़े गए। पकड़े जाते तो यह घटना नहीं होती। पुलिस ने अपने मन मुताबिक कुछ लिख दिया हो तो मुझे नहीं पता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed