तमंचे पर डिस्को: अशरफ के गुर्गे फुरकान और उसके साथियों पर मुकदमा, बर्थडे पार्टी में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल भेजे गए फुरकान के जन्मदिन की पार्टी के वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें युवक फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार
बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ की मदद करने के आरोपी और लल्ला गद्दी के गुर्गे फुरकान पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पिछले दिनों फुरकान और उसके साथियों का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो में फुरकान और उसके साथी ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे थे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि वीडियो चार वर्ष पुराना है। चार साल पहले बहेड़ी क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित नैनीताल ढाबे पर बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में फुरकान अपने साथियों के साथ शामिल हुआ था। जमकर फायरिंग की गई थी।
फायरिंग करने वाले युवकों की हुई पहचान
पुलिस जांच में वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे युवकों की पहचान हो गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मुंशीनगर निवासी फुरकान नबी खान, जगतपुर के रहिम मलिक, कुतुबखाना के जुराब खां, बहेड़ी मंडनपुर के कामरान और शाहिब हुसैन के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
अशरफ पर शिकंजा कसा, तब रडार पर आया था फुरकान
तुलसीनगर का फुरकान लल्ला गद्दी और सद्दाम के साथ मिलकर अशरफ को जेल में सहूलियत पहुंचाता था। उसके साथ जमीन की खरीद-फरोख्त में लगा था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अशरफ पर शिकंजा कसा तो उसके गुर्गे भी पुलिस के रडार पर आ गए। पुलिस ने लल्ला गद्दी और फुरकान को जेल भेज दिया था। अशरफ का साला सद्दाम फरार चल रहा है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.