{"_id":"63e9fcc493ab7635dd06199c","slug":"police-encounter-with-cattle-smugglers-one-arrested-in-bareilly-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो आरोपी फरार
Mon, 13 Feb 2023 02:34 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Feb 2023 02:34 PM IST
सार
बिथरी चैनपुर क्षेत्र में लगातार दो दिन संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने पशु तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
घायल पशु तस्कर को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में गोकशी और पशु अवशेष फेंकने की घटनाओं ने पुलिस का चैन उड़ा दिया है। एसएसपी ने एसपी सिटी राहुल भाटी को पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस क्रम में पुलिस की कई टीमें बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में लगाई गई थीं।
विज्ञापन
सोमवार तड़के साढ़े चार बजे पुरनापुर मोड़ पर पुलिस टीम को तीन लोग एक संरक्षित पशु को खींचकर ले जाते दिखे। पुलिस ने इन्हें पकड़ने की कोशिश की। पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घायल तस्कर से पूछताछ में पता चला कि आरोपी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भुड़ा गांव निवासी आरिफ है, जिसके खिलाफ पशु तस्करी के तीन मुकदमे पहले से चल रहे हैं। आरिफ के दो साथी फरार हो गए। पुलिस टीम इनकी तलाश कर रही है। घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन