{"_id":"68e6d4173a7d6c7c430519de","slug":"police-empty-handed-in-daylight-robbery-bareilly-news-c-4-1-bly1039-742508-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिनदहाड़े हुई लूट में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिनदहाड़े हुई लूट में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। क्षेत्र के धनौर जागीर फैक्टरी के पास महिला से दिनदहाड़े हुई लूटपाट मामले में 14 दिन बाद पीलीभीत पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर की 60 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी भगवान दास अपनी विकलांग बेटे सुरेंद्र के साथ मायके नवादा इकरामुल्ला से अपने गांव वापस जा रही थीं। क्योलड़िया की तरफ से दो बाइक सवार लुटेरे महिला से दिनदहाड़े कानों से कुंडल लूट कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मार्केट की दुकानों में लगी सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की खोज की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक राजबलि सिंह ने बताया कि इन आरोपियों ने बिलसंडा और पूरनपुर में इस तरह की भी लूट की है। ये आरोपी पकड़ लिए गए हैं। जल्द ही क्योलड़िया पुलिस आरोपियों को रिमांड में लेगी। संवाद