फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police challan issue the dead person for breach of peace in shahjahanpur

Shahjahanpur : पुलिस को 'मुर्दे' से शांति भंग होने का खतरा, तीन साल पहले मर चुके व्यक्ति का कर दिया चालान

Sat, 14 Jan 2023 04:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 04:23 AM IST
सार

शाहजहांपुर में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तीन वर्ष पहले मर चुके व्यक्ति का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
Police challan issue the dead person for breach of peace in shahjahanpur
राधेश्याम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तीन वर्ष पहले मर चुके व्यक्ति का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। बेटे के पास समन पहुंचने के बाद उसने अधिकारियों से शिकायत की है। मामला अधिकारियों के पास पहुंचने के बाद जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।

विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी रमेश सिंह का खेत का विवाद हो गया था। उसने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने उसके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करने के बजाय तीन वर्ष पहले मर चुके उसके पिता राधेश्याम सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई कर दी। 

विज्ञापन

इनके खिलाफ की गई थी कार्रवाई

पुलिस ने रमेश सिंह, उसके चाचा रक्षपाल और पिता स्वर्गीय राधेश्याम सिंह पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर दी। रमेश सिंह के पास जब समन पहुंचा तो वह हैरान रह गया। पीड़ित के मुताबिक, पुलिस ने बिना जांच किए उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा बोले- गलती हो गई साहब

यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद निगोही थाने में खलबली मच गई। एसपी सिटी संजय कुमार ने इंस्पेक्टर निगोही रवींद्र से जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने दरोगा से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि साहब गलती हो गई।

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि रमेश सिंह के भाई सियाराम का चालान होना था, लेकिन उस पर राधेश्याम का नाम लिख गया। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई। लापरवाही सामने आने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed