{"_id":"671584d642fd026c25032254","slug":"police-caught-the-absconding-woman-along-with-her-lover-bareilly-news-c-4-1-bly1039-505646-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर में निकाली भव्य रामबरात शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर में निकाली भव्य रामबरात शोभायात्रा
विज्ञापन
रामबरात शोभायात्रा निकालते श्रद्धलु। संवाद
फरीदपुर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सीएएस इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही आदर्श रामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ सीता स्वयंबर लीला का मंचन होने के उपरांत रविवार दोपहर भव्य रामबरात शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई।
रामबरात शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप घोड़े पर सवार थे। उनके साथ विभिन्न बग्गियों पर गुरु वशिष्ठ, गुरु विश्वामित्र, भगवान शंकर, राजा दशरथ के स्वरूप विराजमान थे।
श्री रामबरात शोभायात्रा का मोहल्ला साहूकारा में महंत सुशील, अशोक चौधरी , मेला अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर स्वागत किया। मुख्य रोड पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पूनम गुप्ता के पति ब्रह्मा शंकर गुप्ता, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने अपने समर्थकों के साथ श्रीराम की आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, फतेहगंज पूर्वी थाना अध्यक्ष संतोष सिंह, आदर्श रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, आतिश अग्रवाल, ब्रह्मा शंकर गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, प्रतीक सिंघल, सर्वेश बबलू राकेश सिंह, अंशुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद