फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police Busted Prostitution Racket Man and Woman Arrested in Bareilly

Bareilly News: मकान में चल रहा था देह व्यापार, युवक और युवती गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Wed, 03 Jun 2026 06:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 03 Jun 2026 06:22 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज इलाके में एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। मकान से एक युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पत्नी और एक अन्य युवक मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
Police Busted Prostitution Racket Man and Woman Arrested in Bareilly
आरोपी युवक और युवती - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज इलाके में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक कौशल शर्मा उर्फ पंडित और एक युवती को गिरफ्तार किया। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस को मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने विजौरिया रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में अनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान मकान मालिक की पत्नी और एक युवक मौके से भाग गए। इस बीच ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस दोनों आरोपियों को कोतवाली ले आई और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पूछताछ में कौशल शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के सहयोग से यह धंधा करता है। वह पूरनपुर, पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराता था। पुलिस ने कौशल शर्मा के पास से 1200 रुपये और युवती से 700 रुपये नकद के साथ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का पुराना रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, कौशल शर्मा उर्फ पंडित दो माह पहले तमंचे के साथ पकड़े जाने पर जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने अपना पुराना धंधा फिर से शुरू कर दिया था। ग्रामीणों के माध्यम से लगातार उसकी अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। 

संदिग्ध लोगों का आना-जाना 
एक माह पहले गांव की कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। ग्रामीणों ने तब भी इस मकान में संदिग्ध लोगों के आने-जाने का आरोप लगाया था। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मकान के पास सड़क पर पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। इससे दिन के समय ऐसी घटनाएं कम हो गई थीं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से देह व्यापार चलाने वाले आरोपी और युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed