{"_id":"63bb20e62dd66b1b1677305d","slug":"police-bareilly-news-bly5095040115","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अब क्राइम ब्रांच करेगी एसओजी टीम पर मुकदमे की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अब क्राइम ब्रांच करेगी एसओजी टीम पर मुकदमे की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन साल पुराने एसओजी रिश्वत कांड के सिलसिले में दर्ज मुकदमे की विवेचना से सीओ सिटी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। एसएसपी ने अब इसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को दी है।
वर्ष 2020 में एसओजी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पुलिसकर्मी रिश्वत का बंदरबांट करते नजर आ रहे थे। एसएसपी ने एसओजी के सभी दस लोगों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा करा दिया था। सीओ प्रथम श्वेता यादव इसकी विवेचना कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस वीडियो को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया था, उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इसके अलावा मुकदमे में फंसे पुलिसकर्मी भी कार्रवाई से बचने के लिए पैरवी में लगे हैं। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि सीओ पर काम का दबाव ज्यादा होने की वजह से विवेचना अब क्राइम ब्रांच को दी गई है।
इनकी चल रही है जांच
एसओजी प्रभारी अब्बास हैदर, दरोगा गिरीश चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल तैय्यब अली, कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार, विकास कुमार, रवि प्रताप, वीरेंद्र, रविशंकर, ड्राइवर जितेंद्र राणा व पुष्पेंद्र।