{"_id":"679f5de7ff4e0b622d07e6b6","slug":"police-arrested-three-animal-smugglers-in-encounter-in-bareilly-2025-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
Sun, 02 Feb 2025 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Feb 2025 05:32 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो के पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ में सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पशु कटान की सूचना पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कचौली के जंगल में शनिवार रात दबिश देकर पशु तस्करों के गिरोह को घेर लिया। पुलिस को देखकर गिरोह के सदस्यों ने फायरिंग कर दी, जिससे एक पुलिसकर्मी गौतम गिरी घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में दो पशु तस्करों के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
घायलों समेत तीन पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीसलपुर निवासी कामिल उर्फ नकटा, पूरनपुर निवासी उरमान के पैर में गोली लगी है। उनका साथी बारादरी थाने के चक महमूद निवासी वसीम भी गिरफ्तार हुआ है जबकि बीसलपुर निवासी समीर फरार हौ गया है।
विज्ञापन
इज्जतनगर में बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल फोन लूटे
इज्जतनगर क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने टहलने निकले दो लोगों के मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए। इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुर्मांचल नगर के रोहित पटेल 31 जनवरी की रात खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। तभी विधायक के पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए बाइक सवार उनका मोबाइल लूटकर ले गए।
आगे जाकर देखा तो अवंतिका सन सिटी विस्तार निवासी मुकेश का भी मोबाइल बाइक सवार छीनकल ले गए थे। दोनों ने बाइक सवारो का पीछा किया लेकिन वह हाथ नही आए। इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है।