फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested three animal smugglers in an encounter in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से एक आरोपी घायल

Sat, 20 Jul 2024 04:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 04:59 PM IST
सार

बरेली जिले में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। बहेड़ी इलाके में शुक्रवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Police arrested three animal smugglers in an encounter in Bareilly
घायल पशु तस्कर शाकिर के साथी खलील और ताहिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी इलाके में शुक्रवार रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से शाकिर नाम का तस्कर घायल हुआ है। मुठभेड़ में दरोगा अवधेश कुमार भी जख्मी हुए हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को गांव सिली जागीर में संरक्षित पशु को काटा गया था। इस मामले में बहेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस घटना में संलिप्त आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार की रात पुलिस टीम सिंगौती पुल पर पहुंचे तो बाइक सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने बाइक कच्चे रास्ते पर मोड़ दी और भागने लगे। इस दौरान बदमाशों की बाइक गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में शारिक के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं पुलिस ने पीछा कर उसके साथी खलील और ताहिर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। शाकिर के खिलाफ बहेड़ी थाने में छह, खलील पर चार और ताहिर पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed