{"_id":"6496d7efe125344f6d01dc74","slug":"police-arrested-the-woman-who-kidnapped-the-child-and-her-accomplice-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बालक ढाई साल बाद हुआ बरामद: बरेली में बॉर्न बेबी फोल्ड से महिला ने किया था अपहरण, साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत बालक ढाई साल बाद हुआ बरामद: बरेली में बॉर्न बेबी फोल्ड से महिला ने किया था अपहरण, साथी समेत गिरफ्तार
Sat, 24 Jun 2023 05:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 05:40 PM IST
सार
बरेली में ढाई साल पहले बॉर्न बेबी फोल्ड से एक बालक का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में बॉर्न बेबी फोल्ड में देखभाल करने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार अपहृत बालक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी महिला और उसका साथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में करीब ढाई साल पहले बॉर्न बेबी फोल्ड से अगवा किए गए बालक आरुष को एएचटीयू व सर्विलांस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालक का अपहरण करने वाली महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि बच्चे को आर्य समाज अनाथालय भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 26 मार्च 2021 को सिविल लाइन स्थित बॉर्न बेबी फोल्ड से आरुष का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में बॉर्न बेबी फोल्ड की प्रियरोज एडमंड ने थाना कोतवाली में आरोपी महिला अनुचंद्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। अनुचंद्रा किला क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला की निवासी है। वह बॉर्न बेबी फोल्ड में बच्चों की देखभाल का काम करती थी।
विज्ञापन
दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...
विज्ञापन
लखीमपुर का रहने वाला है महिला का साथी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अपहरण कांड में इकबाल सिंह नाम का व्यक्ति भी शामिल है। वह निघासन (लखीमपुर खीरी) का रहने वाला है। काफी खोजबीन के बाद आरोपी महिला और बच्चे का सुराग नहीं लगा। कुछ समय बाद मामला एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को भेज दिया गया था। जांच में सर्विलांस टीम को भी लगाया गया।ये भी पढ़ें- इश्क में बेटा हुआ बागी: घरवालों को खिलाईं नींद की गोलियां, रात में प्रेमिका के साथ मिलकर उठाया ये कदम
एएचटीयू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिवीर सिंह और सर्विलांस की टीम ने शुक्रवार को बरेली जंक्शन के पास हनुमान मंदिर के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चा बरामद कर लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे आर्य समाज अनाथालय भेजा गया है।