फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested the groom before marriage in Lakhimpur Kheri

धरी रह गई सारी तैयारियां: शादी से पहले दूल्हे की काली करतूत का खुलासा, बरात से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2023 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Feb 2023 07:04 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में शादी से पहले दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस उसे बरात से पकड़ ले गई। 

विज्ञापन
Police arrested the groom before marriage in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात बरात से दूल्हा को पुलिस पकड़ ले गई और हवालात में बंद कर दिया। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। बाद में रिश्तेदारों को पता चला कि दूल्हे के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। उधर, दूल्हे के सच सामने आने पर दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए। उनकी सारी तैयारियां धरी रह गईं। 

विज्ञापन


मैलानी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दो वर्ष पहले वह नगर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना गढ़ी में रहती थी, जहां आरोपी राजीव कुमार निवासी राजेंद्र नगर कॉलोनी ब्लॉक ए अक्सर मोहल्ले में आता था। एक दिन उसने कहा कि वह दोनों रिश्तेदार हैं। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

विज्ञापन

मंदिर में भरी थी युवती की मांग 

बाद में युवती लखीमपुर में रहने लगी, वहां भी आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद वह दोनों लखनऊ सेक्टर नंबर 5 जानकीपुरम में रहने लगे। यहां चंद्रिका देवी मंदिर में आरोपी ने उसकी मांग भर दी। बाद में राजीव कुमार अपनी बात से मुकर गया। इधर आरोपी के परिजनों ने उसकी शादी गोपनीय तरीके से 18 फरवरी 2023 को गोला की ही एक लड़की से तय कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब राजीव कुमार के घर बरात की तैयारियां हो रही थी। पीड़िता कोतवाली पहुंची और उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी राजीव को कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दुल्हन का पिता बोला- मेरे साथ हुआ विश्वासघात

दुल्हन के पिता ने बताया कि उसके साथ लड़के वालों ने विश्वासघात किया है। जब बरात में देर होने लगी तब पिता दूल्हे के घर गया वहां पता चला कि लड़के को पुलिस ले गई है। यह सुनते ही उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। ऐसी दशा में कुछ कहते सुनते नहीं बन रहा है। विवाह की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। समाज में काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed