फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police arrested history sheeter and his partner for threatened the family in Bareilly

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर परिवार को धमकाया, पुलिस ने साथी समेत किया गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Feb 2023 05:32 PM IST
सार

बरेली के किला क्षेत्र में छोटी बमनपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर अनुज सक्सेना ने अपने साथी के साथ एक घर पर धावा बोल दिया। उसने मकान मालिक को तमंचा दिखाकर धमकाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अनुज और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
police arrested history sheeter and his partner for threatened the family in Bareilly
हिस्ट्रीशीटर अनुज सक्सेना और पीयूष शंखधार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला क्षेत्र के छोटी बमनपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर अनुज सक्सेना ने अपने साथी गैंगस्टर पीयूष शंखधार के साथ एक सिक्योरिटी गार्ड के घर धावा बोल दिया। उसने मकान मालिक को तमंचा दिखाकर धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेजा है।

विज्ञापन


चौधरी मोहल्ला निवासी सुधीर त्रिपाठी सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह अपनी बेटियों के साथ रहते हैं। किला क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अनुज सक्सेना उर्फ  घंसू आएदिन लड़के लेकर सुधीर के घर पहुंच जाता है और जान से मारने की धमकी देता है। सुधीर के मुताबिक उनकी अनुज से कोई रंजिश नही है, फिर भी वह उन्हें परेशान करता है। बुधवार रात भी वह पीयूष के साथ सुधीर के घर धमकाने पहुंचा था। 

विज्ञापन

दोनों बदमाशों से बरामद हुए तमंचे 

सुधीर की शिकायत पर किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर अनुज सक्सेना और उसके साथी गैंगस्टर पीयूष शंखधार को गंगा मंदिर के पीछे मैदान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों बदमाशों से दो तमंचे बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुज सक्सेना के खिलाफ  25 जबकि पीयूष के खिलाफ  आठ मुकदमे शहर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed