फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested four miscreants in two encounters in Bareilly

Bareilly News: 24 घंटे के अंतराल में दो मुठभेड़... चार बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो हुए घायल

Thu, 31 Jul 2025 10:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 10:12 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके दो साथी भाग गए थे। उन्हें बिथरी चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Police arrested four miscreants in two encounters in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बरेली जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। घटना में दो सिपाही भी जख्मी हुए हैं। बदमाशों के पास से एक चोरी और एक लूट की बाइक, तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।

पिछले दिनों फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर से बाइक चोरी हुई थी। इसके बाद बदमाशों ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नगर के पास एक बाइक लूट ली। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली के बाइक चोरी और लूट करने वाले बदमाश रहपुरा नहर रोड पर एक कॉलेज के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से कांस्टेबल मेघश्याम घायल हो गए। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव जसौली दिवाली निवासी लालाराम के दाहिने पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिथरी चैनपुर में भी पकड़े गए दो बदमाश
पुलिस ने लालाराम और उसके साथी भुता थाना क्षेत्र के गांव परेवा कुइयां निवासी सरताज को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौके से भाग निकले, जिन्हें थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने बुधवार रात बेनीपुर सादात गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

बिथरी क्षेत्र में पकड़े गए बदमाशों में भुता थानाक्षेत्र के गांव परेवा कुइया निवासी ताहिर उर्फ गुड्डू और नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव दावीखेड़ा निवासी बाबू शामिल हैं। सचिन नाम का सिपाही भी घायल हुआ है। बदमाश ताहिर के पैर में गोली लगी है।

गिरफ्तार बदमाशों ने 24 जून को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एमआर से लूटपाट की घटना स्वीकार की है। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया बदमाशों के पास से तमंचे और कारतूस मिले हैं। लूट की वारदात कबूली है।

गिरफ्तार बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार लालाराम के खिलाफ पीलीभीत के बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, न्यूरिया व बरेली के बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, भुता और नवाबगंज में चोरी लूट व डकैती के 13 मामले दर्ज हैं। सरताज के खिलाफ फरीदपुर व बिथरी चैनपुर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ताहिर उर्फ गुड्डू और बाबू का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

बदमाशों ने लूट व चोरी की
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने घटनाएं स्वीकार की हैं। मौके से दो बदमाश भागे थे, जिन्हें बिथरी चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed