फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested four accused including woman on charges of opium smuggling in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने अफीम तस्करों पर शिकंजा, बिहार की महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 06:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 06:42 PM IST
सार

बरेली में बारादरी और भमोरा थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला है, जो बिहार की रहने वाली है। कोर्ट से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Police arrested four accused including woman on charges of opium smuggling in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी और भमोरा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। बिहार की महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बरादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम डोहरा रोड पर शुक्रवार रात गश्त कर रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। इनकी तलाशी ली तो इनके पास एक किलो 270 ग्राम अफीम मिली। पूछताछ में पता लगा कि इनमें से एक कुंवरपाल यादव मीरगंज के मसीहाबाद गांव का निवासी है। दूसरा आरोपी अजय सैनी बिथरी थाने के गांव मेहतपुर करोड़ का निवासी निकला। 
विज्ञापन


अजय सैनी ने बताया कि वह बिजली मैकेनिक का काम करता है। बताया कि यह अफीम वह फाइक एन्क्लेव निवासी ट्रक चालक मनमून से खरीदकर लाते हैं। फिर मुनाफा लेकर बेचते हैं। मनमून ने उससे कहा कि कम समय में अच्छा मुनाफा करा सकता हूं, तुम मेरे साथ काम करो। वह लालच में आ गया और अपने दोस्त कुंवरपाल को लेकर मनमून से मिला। उससे अफीम लेकर वह लोग बेचने जा रहे थे कि पकड़ लिए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब मनमून की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों से तीन मोबाइल फोन और 1100 रुपये बरामद
भमोरा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ की टीम ने बमियाना रेलवे स्टेशन मार्ग से महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि बदायूं के थाना बिसौली के गांव जरारा निवासी पुष्पेंद्र और मुजफ्फरनगर (बिहार) के शहबाजपुर मालपुर निवासी परमशीला देवी नाम के आरोपियों से पौने तीन किलो अफीम के अलावा तीन मोबाइल फोन, एक कार और 1100 रुपये भी बरामद किए।

परमशीला देवी ने बताया कि पुष्पेंद्र ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये उससे बिहार से अफीम मंगवाई थी। वह यह खेप बेचकर लौटने की तैयारी में थी। पुष्पेंद्र ने बताया कि वह बिहार से अफीम मंगवाकर बरेली-बदायूं क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। उसने स्वीकार किया कि वह पहले भी दो बार परमशीला से अफीम मंगवा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed