फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police arrested fake constable in bareilly

बरेली में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: रात में ड्यूटी की बात कहकर निकलता था घर से, पोल खुली तो पत्नी रह गई दंग

Sun, 02 Jul 2023 12:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jul 2023 12:29 PM IST
सार

युवक ने खुद को सिपाही बताकर बहेड़ी की रहने वाली युवती से शादी की थी। पत्नी भी उसे सिपाही समझती रही। युवक वर्दी पहन रात में ड्यूटी की बात कहकर निकलता था। वर्दी का रौब दिखाकर वसूली करता था। जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, तब उसकी पोल खुली। 

विज्ञापन
police arrested fake constable in bareilly
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सिपाही की वर्दी पहनकर घूम रहे प्रयागराज के शख्स को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से वर्दी के अलावा पुलिस का फर्जी पहचान पत्र भी मिला है। पता लगा कि पत्नी भी पति के सिपाही न होने से अनजान थी। वह रोज रात में ड्यूटी की बात कहकर निकलता था और कुछ कमाई करके लौट आता था।

विज्ञापन


शुक्रवार रात एक युवक सिपाही की वर्दी पहनकर त्रिमूर्ति तिराहे के आसपास घूम रहा था। वह खुद को सिपाही बताकर लोगों को हड़का रहा था। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया और इधर-उधर की बातें करने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति बना हैवान: मोबाइल न मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, जेब में रखकर भागा, महिला ने बयां की आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खुद को हरदोई में बताया तैनात 

पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना नाम रोहित राठौर निवासी सुभाष चौराहा थाना सिविल लाइंस प्रयागराज बताया। युवक ने बताया कि वह 2020 बैच का सिपाही है। उसने अपना पीएनओ नंबर बताते हुए खुद को हरदोई पुलिस लाइन में तैनात बताया।

राजेंद्र सिंह ने पीएनओ नंबर जब एप में डालकर देखा तो वह सिपाही कार्तिक चौधरी का निकला। कार्तिक बिजनौर के निवासी हैं और उन्नाव में तैनात हैं। तब पुलिस ने रोहित राठौर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बारादरी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पत्नी से लेकर पड़ोसी तक हैरान

चौकी प्रभारी ने जब युवक के घर की तलाशी ली तो एक और वर्दी व आईडी कार्ड मिला। पत्नी बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र की निवासी है। उसने बताया कि उसकी मौसी ने आठ महीने पहले उसकी शादी कराई थी। यही बताया गया था कि पति सिपाही है। वह कभी खुद को बरेली में तो कभी हरदोई में तैनात बताते थे। 

ये भी पढ़ें- बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तानी लड़की से हैं युवक के संबंध

अक्सर रात को ड्यूटी की बात कहकर वर्दी पहनकर जाते थे। कई बार रुपये भी लेकर आते थे। एक कमरे को कुछ दिन पहले ही छोड़कर यह परिवार मोहल्ले के ही दूसरे घर में आया था। पहले मकान मालिक ने बताया कि रोहित की हरकतों से कई बार उसे शक हुआ कि वह असली पुलिसवाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed