फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jewellry market boom Bareilly on Karwa Chauth 2026

करवाचौथ 2026: बरेली में सुहाग के त्योहार पर आभूषणों का खुमार, महिलाओं को पसंद आ रहे कम वजन के गहने

Tue, 27 Oct 2026 02:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 27 Oct 2026 02:37 PM IST
सार

करवाचौथ के त्योहार से सराफा बाजार गुलजार है। सोने के ऊंचे दामों के कारण हल्के वजन के डिजाइनर गहनों की मांग बढ़ी है। आभूषणों की खरीदारी और एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि ग्राहक दुकानों पर आने लगे हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी में अमेरिकन डायमंड के आभूषण महिलाओं की पहली पसंद बने हैं। 

विज्ञापन
Jewellry market boom Bareilly on Karwa Chauth 2026
ज्वैलरी शोरूम पर आभूषण देखते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सुहाग के त्योहार करवाचौथ को लेकर सराफा बाजार गुलजार है। ग्राहकों को लुभाने के लिए आभूषणों की नई रेंज और आकर्षक ऑफरों की भरमार है। सोने के दाम ऊंचे होने के कारण इस बार बाजार में कम वजन के डिजाइनर गहनों की मांग सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


आभूषणों की खरीदारी और एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि खरीदारी के लिए ग्राहक दुकान पर आने लगे हैं। सोने की ऊंची कीमतों के बीच हल्के वजन वाले आभूषण ग्राहकों को खूब भा रहे हैं। सोने की लौंग, कुंडल, मांगबेदी, अगूंठी और हार आदि की एडवांस बुकिंग चल रही हैं। इस बार बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


त्योहार के इस सीजन को भुनाने के लिए ब्रांडेड शोरूम से लेकर स्थानीय दुकानदारों ने भी तैयारी की है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट और विशेष स्कीमें पेश की जा रही हैं। व्यापारी संजीव औतार अग्रवाल का कहना है कि करवाचौथ को देखते हुए बाजार में लेटेस्ट डिजाइनों का नया कलेक्शन उतारा गया है, जिसे महिलाएं काफी पसंदकर रही हैं। सोने-चांदी के दाम स्थिर होने से भी ग्राहकों को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी का क्रेज, मंगलसूत्र की मांग ज्यादा
करवाचौथ से पहले सुहागिनें आभूषणों की खरीदारी कर रही हैं। इन दिनों आर्टिफिशियल ज्वेलरी में अमेरिकन डायमंड के आभूषण महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। आर्य समाज गली में सजीं दुकानों पर गोल्ड प्लेटेड सेट, कुंदन, मारवाड़ी सेट और अमेरिकन डायमंड के के मंगलसूत्र खरीदने के लिए महिलाएं पहुंच रहीं हैं। 

दुकानदार राजबाला ने बताया कि बाजार में अमेरिकन डायमंड के मंगलसूत्र की मांग सबसे ज्यादा है। महिलाएं अपने पसंद की डिजाइन खुद फोन में लेकर पहुंच रहीं हैं। आभूषणों में हल्का हरा और गुलाबी रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दुकानदारों के अनुसार, इस बार करवाचौथ के बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार काफी चमक रहा है। राजस्थानी मल्टी कलर की चूड़ियों की भी जबर्दस्त मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed