फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband cut off nose from mouth of wife In Mitauli of Lakhimpur Kheri

पति बना हैवान: मोबाइल न मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, जेब में रखकर भागा, महिला ने बयां की आपबीती

Sun, 02 Jul 2023 10:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मितौली (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, मितौली (लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Jul 2023 10:24 AM IST
सार

आरोप है कि पति विक्रम ने सीमा की नाक को मुंह से काट लिया और कटी हुई नाक जेब में रखकर भाग गया। पीड़िता ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी। इलाज के लिए उसे मितौली सीएचसी ले जाया गया।

विज्ञापन
Husband cut off nose from mouth of wife In Mitauli of Lakhimpur Kheri
अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र के गांव बांसताली निवासी विक्रम ने गुस्से में आकर मुंह से पत्नी सीमा देवी की नाक काट ली और भाग गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लाया गया। बताया गया कि महिला अपनी चार वर्षीय बेटी को पति की मारपीट से बचाने पहुंची थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

बांसताली में रहने वाली सीमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पति और बच्चों के साथ घर में थी। चार वर्षीय बेटी शोभी मोबाइल देख रही थी। पति मोबाइल मांग रहा था। मोबाइल न मिलने पर विक्रम नाराज हो गया और बेटी को पीटने लगा। सीमा ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटने लगा। 

ये भी पढ़ें- भाजपा सांसद का आरोप: गांव से लेकर तहसील तक है भ्रष्टाचार, DM ने कहा- कहने से नहीं बनेगी बात, लिखकर दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विक्रम ने सीमा की नाक को मुंह से काट लिया और कटी हुई नाक जेब में रखकर भाग गया। पीड़िता ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी। इलाज के लिए उसे मितौली सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह सीमा अपने माता-पिता के साथ मितौली थाने पहुंची और तहरीर दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

आए दिन होती थी मारपीट
पीड़िता ने बताया कि शादी को करीब 12 साल हो गए हैं। सीमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही विक्रम के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर विक्रम आए दिन उसे मारता पीटता है। कई बार नशे की हालत में मारपीट की। यह भी बताया कि उसका पति उसके संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से होने का बहाना बनाकर परेशान किया करता है। कई बार सुलह समझौता भी कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed