फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested accused of killing his friend in encounter in Bareilly

मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार: दोस्त ने बनाए थे समलैंगिक संबंध, बदले की आग में युवक ने कर दी हत्या

Sat, 14 Sep 2024 02:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 02:30 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 11 सितंबर की रात अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था।  

विज्ञापन
Police arrested accused of killing his friend in encounter in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मीरगंज से नौसना जाने वाले मार्ग पर शनिवार तड़के करीब चार बजे हुई मुठभेड़ में उसके के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी दूसरे समुदाय का है। जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा किया है।  

विज्ञापन


एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि युवक ने 11 सितंबर की रात अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब पांच साल पहले दोस्त ने उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाए थे। उस वक्त में उसका विरोध नहीं कर पाया था लेकिन इसकी खुन्नस वह दिल में पालकर बैठा था। उसके दिल में बदले की आग सुलगती रही। बदला लेने के लिए आरोपी ने युवक से दोस्ती की। 

विज्ञापन

पहले पिलाई शराब, फिर चाकू से काट डाला गला 
आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन उसने बहाने से दोस्त को बुलाया। उसे शराब पिलाई। शराब पीने से उसको नशा हो गया। इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया और शरीर पर कई प्रहार किए। इस दौरान युवक ने बचने के लिए संघर्ष किया था। इससे आरोपी को भी एक-दो जगह चाकू लगा। घटना के बाद वह भाग गया था। पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर उसे दबोच लिया। एसपी दक्षिणी ने बताया कि घायल आरोपी को उपचार के बाद जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed