फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police announced a reward on seven accused in the Bareilly violence

बरेली बवाल: तीन हिस्ट्रीशीटर सहित सात आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

Mon, 06 Oct 2025 10:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 10:29 AM IST
सार

बरेली में बवाल के बाद भागे सात आरोपियों पर पुलिस ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें तीन आरोपी बारादरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Police announced a reward on seven accused in the Bareilly violence
बरेली बवाल प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में वांछित सात आरोपियों पर रविवार को एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जेल में बंद आईएमसी (इत्तेहाद मिल्लत कौंसिल) के पार्षद अनीस सकलैनी को राजनीतिक संरक्षण देने वाला नायाब उर्फ निम्मा, बेटा अदनाम, दोस्त नदीम और एक गुर्गा बबलू खान भी इनमें शामिल है। नायाब, बबलू और नदीम बारादरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके साथ ही शाहबाद प्रेमनगर निवासी अल्तमश रजा, नीम वाली मस्जिद मलूकपुर निवासी अफजाल बेग और मदीना शाह इमामबाड़ा रोहली टोला निवासी साजिद सकलैनी पर भी इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अनीस सकलैनी को 27 सितंबर को जेल भेजा गया था। अब सात आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। इनमें शामिल चक महमूद का नायाब उर्फ निम्मा बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। चक महमूद का ही बबलू खान भी बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं और वह अनीस का खास गुर्गा है। चक महमूद का ही नदीम भी बारादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। नदीम, अनीस का दोस्त है और दुष्कर्म के मुकदमे में भी आरोपी है। चौथा इनामी आरोपी अनीस का बेटा अदनान सकलैनी है। इनके साथ ही शाहबाद प्रेमनगर निवासी अल्तमश रजा, नीम वाली मस्जिद मलूकपुर निवासी अफजाल बेग और मदीना शाह इमामबाड़ा रोहली टोला निवासी साजिद सकलैनी पर भी इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: मौलाना तौकीर के करीबी नफीस का बरातघर पूरी तरह जमींदोज, दूसरे दिन दो बुलडोजरों से हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नई उम्र के लड़कों को हिंसा के लिए उकसाया
एसएसपी ने बताया कि अनीस सकलैनी का बेटा अदनान सकलैनी 26 सितंबर को नई उम्र के लड़कों को हिंसा के लिए उकसा रहा था। उसने फोन कॉल और व्हाट्सएप मेसेज करके लड़कों को इस्लामिया मैदान चलने के लिए कहा था। श्यामगंज में पुलिस ने जब भीड़ को तितर-बितर करना शुरू किया तो अदनान ने लड़कों को पथराव करने के लिए उकसाया था। लड़कों को उकसाने से संबंधित अदनान के वीडियो फुटेज भी पुलिस को मिले हैं।

दो अभियुक्त दो-दो थानों से हैं वांछित
सातों इनामी आरोपी तीन अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों में वांछित हैं। नायाब उर्फ निम्मा, बबलू खान, नदीम, अदनान सकलैनी और साजिद सकलैनी बारादारी थाने से वांछित हैं। बबलू खान और नदीम सगे भाई हैं। अल्तमश रजा प्रेमनगर और बारादरी थाने से वांछित हैं। अफजाल बेग किला और बारादरी थाने से वांछित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed