{"_id":"67be20b4617363d13b09a9b7","slug":"police-alert-in-grooms-beating-case-checking-done-with-drone-cameras-bareilly-news-c-400-1-ala1001-406-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूल्हे की पिटाई मामले में पुलिस अलर्ट, ड्रोन कैमरों से कराई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूल्हे की पिटाई मामले में पुलिस अलर्ट, ड्रोन कैमरों से कराई चेकिंग
विज्ञापन
आंवला। दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा शनिवार देर रात दूल्हे की पिटाई मामले में उपजे विवाद के बाद पुलिस अलर्ट रही। महाशिवरात्रि पर्व व रमजान माह को देखते हुए मंगलवार को दिन में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से संवेदनशील मोहल्लों में चेकिंग कराई।
इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि समुदाय विशेष बाहुल्य इलाकों में ड्रोन कैमरे से चेकिंग कराई गई। पुलिस ने छतों पर ईंट, पत्थर, कांच की बोतल जमा न करने की भी अपील की है। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। यदि कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार रात एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने भी कस्बे में फोर्स के साथ मार्च निकाला। अनावश्यक रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों आदि की चेकिंग की। उन्होंने कहा कि देर रात तक पान आदि की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। संवाद