फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police administration remained ready, conducted flag march

Bareilly News: पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, किया फ्लैग मार्च

Sat, 03 Feb 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 03 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Police administration remained ready, conducted flag march
बहेड़ी। ज्ञानवापी काे लेकर कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान देवरनियां पुलिस पुरी तरह से सतर्क रही। मुस्लिम बहुल कस्बे रिछा में एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह और एसडीएम अजय उपाध्याय की अगुवाई में जुमे की नमाज के दौरान फ्लैग मार्च किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इंस्पेक्टर देवरनियां देवेंद्र सिंह धामा, रिछा चौकी प्रभारी श्रीचंद्र यादव, इंस्पेक्टर क्राइम आदि मौजूद रहे। देवरनियां, मुंडिया जागीर समेत गिरघरपुर, सिंतरा, वसुधरन जागीर आदि में भी पुलिस तैनात रही। संवाद
विज्ञापन

आंवला। वाराणसी के ज्ञानवापी में हिंदू समाज को मिले पूजा के अधिकारी के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। सुबह 11 बजे एसडीएम गोविंद मौर्य, सीओ नीलेश मिश्र व कोतवाल आरके शर्मा ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। संवाद
विज्ञापन

शीशगढ़। कस्बे में शुक्रवार को पुलिस सतर्क रही। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। जुमे की नमाज के वक्त पुलिस टीमें सभी मस्जिदों के बाहर और चौराहों पर तैनात रहीं। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। यदि किसी ने शांति व्यवस्था को भंग किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed