फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police action is not being taken against the policemen who beaten the shopkeeper in bareilly

Bareilly: दुकानदार को पीटने वाले सिपाहियों पर नहीं हो रही कार्रवाई, व्यापारियों ने एसएसपी से की शिकायत

Mon, 16 Jan 2023 03:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Jan 2023 03:36 PM IST
सार

दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को पुलिस ऑफिस आकर एसएसपी से शिकायत की। बताया कि सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में तैनात हैं। पुलिस उन पर कार्रवाई की बजाय समझौता कराने में जुटी है।
 

विज्ञापन
Police action is not being taken against the policemen who beaten the shopkeeper in bareilly
एसएसपी ऑफिस परिसर में खड़े व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की बटलर प्लाजा मार्केट में रविवार को दो युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की थी। कहासुनी के बाद उन्होंने दुकानदार से अभद्रता और मारपीट की। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है। कोतवाली में तहरीर देने वाले व्यापारियों ने सोमवार को पुलिस ऑफिस आकर एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि दुकानदार से मारपीट करने वाले चारों युवक सिपाही हैं। सभी पुलिस लाइन में तैनात हैं। पुलिस उन पर कार्रवाई की बजाय समझौता कराने में जुटी है।

विज्ञापन

मोबाइल कवर बदलवाने आए थे सिपाही 

मोबाइल फोन का कवर बदलवाने पहुंचे युवकों की गुंडई का नजारा रविवार दोपहर बाद बटलर प्लाजा में दिखाई दिया था। युवकों ने एक दुकानदार से अभद्रता करते हुए मारपीट की। भीड़ जुटी तो वे भाग निकले। घटना का वीडियो वायरल हुआ था। लोगों ने इन्हें पुलिसकर्मी बताते हुए ट्विटर पर पुलिस अधिकारियों व मुख्यमंत्री से शिकायत की है। 

विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार ने वीडियो फुटेज के आधार पर कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने सोमवार दोपहर तक कोई कार्रवाई नहीं है। इससे नाराज व्यापारी पुलिस ऑफिस पहुंचे और एसएसपी से शिकायत की। व्यापारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed